फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   9392 people treated at CM Arogya Mela

मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 9392 लोगों का हुआ इलाज

Sun, 23 Feb 2020 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
9392 people treated at CM Arogya Mela
मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले को संबोधित करते राज्यमंत्री आनन्द स्वरूप शुक्ल। - फोटो : BALLIA
बलिया। जनपद के सभी 80 प्राथमिक स्वास्थ केंद्रों पर रविवार को चौथे मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। दूर -दराज के इलाकों व मलिन बस्तियों में रहने वाले करीब 9392 लोगों को इस दिन सेहत का लाभ मिला। इसमें 3802 पुरुष, 4196 महिलाएं, 1394 बच्चों का इलाज किया गया।
विज्ञापन

चौथे आरोग्य मेले में जिले के दो शहरी स्वास्थ्य केंद्रों समेत कुल 80 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर नि:शुल्क जांच व इलाज की सुविधा दी गई। मेले में फाइलेरिया से बचाव की दवा दी गई। इसके अलावा संचारी, गैर संचारी रोगों, गर्भवती, बाल और किशोर स्वास्थ्य से जुड़ी जांच पर खास जोर रहा। ग्रामीण क्षेत्र में मेले का उद्घाटन राज्य मंत्री आनंद स्वरुप शुक्ल ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छाता में किया। साथ ही आयुष्मान भारत के कुछ लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड वितरित किए। सीएमओ डा. प्रीतम कुमार मिश्र ने बताया कि 78 ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, जबकि दो शहरी स्वास्थ्य केंद्रों पर लगातार प्रत्येक रविवार को कुल 80 स्वास्थ्य मेले लगाए जाने हैं। इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्साअधिकारी डॉ जीपी चौधरी, डॉक्टर शैलेश, डा. मोहसीना बेगम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed