{"_id":"5bef0b8dbdec2269aa2a268d","slug":"91542392717-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तैयारियां पूरी, गड़हा महोत्सव आज से र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तैयारियां पूरी, गड़हा महोत्सव आज से र
Updated Sat, 17 Nov 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरही/भरौली। अखिल भारतीय भोजपुरी विकास सेवा संस्थान से संबंद्घ गड़हा विकास मंच द्वारा भरौली में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक आयोजन गड़हा महोत्सव की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। मंच की साज-सज्जा और बैरिकेडिंग इस प्रकार की गई है कि आने वाले दर्शकों को किसी प्रकार की असुविधा ना हो। विशिष्ट और अति विशिष्ट अतिथियों के लिए अलग से बैठने की व्यवस्था की गई है। मंच के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष, गायक व अभिनेता गोपाल राय ने शुक्रवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।
दो दिवसीय गड़हा महोत्सव आज यानि 17 नवंबर से प्रारंभ हो रहा है। महोत्सव में भाग लेने वाले कलाकारों की अधिकता के कारण कार्यक्रम को तीन चरणो में रखा गया है। पहला सत्र 17 को सुबह दस बजे से गीत संगीत के नवोदित 20 कलाकारों के संग प्रतियोगिता के रूप में प्रारंभ होगा। दूसरे सत्र में भरत शर्मा, विष्णु ओझा, अजीत आनंद जैसे दर्जनभर भोजपुरी के मूर्धन्य कलाकार शाम छह बजे से अपना जलवा बिखेरेंगे। दूसरे दिन 18 नंवबर को महोत्सव का तीसरा सत्र सुबह नौ बजे से तब प्रारंभ होगा जब गड़हांचल के आंगन में गरीब घरों से आने वाली बेटियों के लिए शहनाई बजेगी। इस अवसर पर भोजपुरी फिल्मी जगत के नामी गिरामी सितारे अपनी प्रस्तुति देंगे।
कलाकारों के आने का सिलसिला शुरू
नरहीं। भरौली गोलबंर के पास मैदान में आयोजित होने वाले दो दिवसीय गड़हा महोत्सव में भाग लेने के लिए कलाकारों का आना शुरू हो गया है। भोजपुरी के भीष्म पितामह कहे जाने वाले भरत शर्मा व्यास ने शुक्रवार को कार्यक्रम की रूपरेखा का जायजा लिया। वह महोत्सव होने तक पूरी सहभागिता करेंगे। विष्णु ओझा और अजीत आनंद जैसे लोग गोपाल राय से अपने निजी संबंधों के चलते महोत्सव को अपना मानते हुए शुक्रवार से ही कैंप कर रहे हैं। मोहन राठौर और आलोक कुमार जैसे गायक बक्सर के विभिन्न होटलों में ठहरे हुए हैं। भोजपुरी जगत की विभिन्न अभिनेत्रियां भी लोकप्रिय गड़हा महोत्सव में शामिल होने के लिए आ चुकी हैं। कार्यक्रम के आयोजक गायक व अभिनेता गोपाल राय ने बताया कि कई कलाकार आ चुके हैं और कईयों का आना जारी है।