फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   22 माह बाद भी लोगों को नहीं मिला राशनकार्ड

22 माह बाद भी लोगों को नहीं मिला राशनकार्ड

Wed, 31 Jan 2018 11:16 PM IST
Updated Wed, 31 Jan 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
22 माह बाद भी लोगों को नहीं मिला राशनकार्ड
बलिया। जिले में 22 माह पहले एनएफएसए (राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम) लागू होने के बाद भी अभी तक लाभार्थियों को राशन कार्ड मुहैया नहीं कराए जा सके हैं। पूर्व की सरकार की ओर से उपलब्ध कराए गए राशनकार्ड को अमान्य करने के बाद से ही इसकी प्रक्रिया शिथिल पड़ी हुई है। सत्यापन के नाम पर कार्डधारकों के नाम काटने व जोड़ने का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन

जनपद में केवल दो तरह के ही राशन कार्डधारक हैं। इसमें अंत्योदय के एक लाख एक हजार 701 तथा पात्र गृहस्थी के चार लाख 95 हजार 427 कार्डधारक हैं। बताया जाता है कि करीब आठ माह पहले शासन की ओर से सभी तरह के राशन कार्डों के सत्यापन का निर्देश दिया गया था और पूर्व की सरकार की ओर से राशनकार्ड के वितरण पर भी रोक लगा दी गई थी। लेकिन आठ माह बाद भी गई गांवों का सत्यापन नहीं हो सका है।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी की मानें तो राशन कार्डों के सत्यापन का कार्य अंतिम दौर में है। आलम यह है कि सत्यापन के नाम पर सूची से नाम हटाने व जोड़ने का खेल जारी है और इसको लेकर आए दिन किसी न किसी गांव के ग्रामीणों की ओर से अधिकारियों तक शिकायतें पहुंचती हैं। राशनकार्ड नहीं मिलने के कारण ग्रामीणों को राशन के उठान के लिए भी परेशान होना पड़ता है। डीएसओ विनय कुमार सिंह का कहना है कि राशनकार्ड सत्यापन करने की जिम्मेदारी ग्रामीण क्षेत्रों में ब्लाकों व शहरी क्षेत्रों में संबंधत नगर निकायों को दी गई है। अब सत्यापन का कार्य अंतिम दौर में है। शासन के निर्देश पर राशनकार्ड वितरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed