फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Salary withheld due to negligence in installing transformer fuse set.

Ballia News: ट्रांसफाॅर्मर का फ्यूज सेट लगाने में लापरवाही, रोका वेतन

Fri, 28 Aug 2026 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Salary withheld due to negligence in installing transformer fuse set.
बलिया। जिले में 10 से 100 केवीए क्षमता के वितरण ट्रांसफॉर्मरों पर फ्यूज सेट लगाने में विद्युत निगम में लापरवाही सामने आई है। अधीक्षण अभियंता का मुख्य अभियंता ने वेतन रोक दिया है। अगस्त महीने का वेतन अग्रिम आदेश तक रोका गया है।
विज्ञापन

मुख्य अभियंता राम बाबू ने बताया कि बलिया में दस से सौ केवीए क्षमता के वितरण ट्रांसफार्मरों पर फ्यूज सेट स्थापित करने का काम समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाना था। कार्य की प्रगति लगातार समीक्षा की जाती रही थी। संबंधित अधीक्षण अभियंताओं को समीक्षा बैठकों, वाट्एसएप ग्रुप कॉल और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कई बार निर्देश दिए गए। इसके बावजूद कार्य की प्रगति अपेक्षित स्तर तक नहीं पहुंची। 25 अगस्त को अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन की अध्यक्षता में हुई डिस्कॉम समीक्षा बैठक में भी फ्यूज सेट लगाने की धीमी प्रगति पर आजमगढ़ क्षेत्र के प्रति गहरी अप्रसन्नता व्यक्त की गई। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए चारों वितरण मंडलों के संबंधित अधीक्षण अभियंताओं के अगस्त माह का वेतन अग्रिम लिखित आदेश तक रोक दिया गया। अगर आगे कार्य में सुधार नही हुआ उनके खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed