{"_id":"5a4d21884f1c1bd1408b4905","slug":"91515004296-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएमए के चिकित्सकों ने मनाई जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईएमए के चिकित्सकों ने मनाई जीत
Updated Thu, 04 Jan 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन जिला इकाई के तत्वावधान में मंगलवार को डाक्टरों ने भारत सरकार द्वारा नेशनल मेडिकल कमीशन के विरोध में एक दिवसीय हड़ताल किया था। लेकिन आइएमए के देश व्यापी हड़ताल के कारण सरकार को झुकना पड़ा और विधेयक पर मूल्यांकन करने के लिए कुछ सांसदों की टीम गठित की गई। विधेयक के स्थगन होने से डाक्टराें ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। चिकित्सकाें ने एक स्वर से कहा कि भारत सरकार द्वारा नेशनल मेडिकल विधेयक गरीब, असहाय व आमजन के लिए घातक है तथा लोकतंत्र के लिए खतरा है।
चिकित्सकों ने कहा कि उनके आंदोलन के सफल संचालन के आगे केंद्र सरकार को झ़ुकना पड़ा है। टीम के सदस्य जिले के सांसद भरत सिंह के माध्यम से विधेयक से होने वाले नुकसान के बारे में पत्रक देकर बताया जाएगा। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष डा. पीके सिंह गहलौत, सचिव डा. आरबी गुप्ता, डा. आफताब, डा. मंजूषा, डा. अजीत सिंह, डा. जेपी सिंह, डा. जेके सिंह, डा. संतोष कुमार, डा. बीके गुप्ता, डा. शशिकला सिंह, डा. अमिता सिंह, डा. आशु सिंह, डा. प्रियंका राय आदि मौजूद रहे।