{"_id":"59762f414f1c1ba4738b47f9","slug":"91500917569-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सियार के हमले से आधा दर्जन ग्रामीण घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सियार के हमले से आधा दर्जन ग्रामीण घायल
Updated Mon, 24 Jul 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकन्दरपुर । थाना क्षेत्र के दो गांवों में रविवार की रात पागल सियार ने हमला कर आधा दर्जन ग्रामीण सहित बकरी व गाय को काट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सभी घायलों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।
बताया जाता है कि सबसे पहले सियार ने आदमपुर गांव में घुस मकान के बरामदे में सोये शिवजी सिंह (80) पर हमला कर काट दिया, इसके बाद शेखपुर गांव में घुसा जहां मुख्तार (55), सुनील शर्मा (45), प्रभावती देवी (55) व रामबहादुर (53) के साथ ही राजेंद्र धोबी की गाय एवं रामनाथ व शब्बीर की एक बकरी को काट लिया। सियार के काटने की खबर पूरे क्षेत्र में जंगल की आग की तरह फैल गई और रात में ही लोग सड़क पर निकल खोजबीन शुरू कर दिये लेकिन सियार का कहीं पता नहीं चल सका। जिसको लेकर ग्रामीणों में भय व दहसत व्याप्त है।