फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   ृतकों के परिजनों को दिया जाए आर्थिक मदद

ृतकों के परिजनों को दिया जाए आर्थिक मदद

Tue, 25 Sep 2018 11:56 PM IST
Updated Tue, 25 Sep 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
ृतकों के परिजनों को दिया जाए आर्थिक मदद

विज्ञापन
बलिया। सिकंदरपुर क्षेत्र के जिंदापुर गांव में ताजिया विसर्जन के दौरान विभागीय उदासीनता के चलते करेंट से तीन लोगों की मौत हो गई थी। जिसको लेकर प्रशासनिक अमला उदासीन रहा। यह बातें सपा के जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह यादव तथा पूर्व मंत्री मो. रिजवी एवं नारद राय ने मंगलवार को पार्टी कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। कहा कि सिकंदरपुर क्षेत्र के जिंदापुर में ताजिया जुलूस निकाला गया था। इस दौरान करंट लगने से जुलूस लेकर वापस लौट रहे मुस्लिम समुदाय के तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए। जिसमें इमरान खां, सैफअली तथा सलीम खान की मौत हो गई। मौत के बाद गांव में मातम पसर गया वहीं करीब दर्जनभर लोग झुलस गए। इसमें विभागीय लापरवाही स्पष्ट रूप से सामने आई लेकिन आज तक न तो विभागीय अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया और न ही कोई कार्रवाई की गई। मौके पर सत्ताधारी पार्टी का सांसद, विधायक न तो कोई नुमाइंदा पहुंचा। पूर्व मंत्री नारद राय ने कहा कि ऐसे ही एक मामले में डूबने से मौत हुई थी। जिसमें तत्कालीन सीएम अखिलेेश यादव ने दलित परिवार के लोगों को पांच-पांच लाख रुपये दिए थे। इस मौके पर मृतकों के परिजन नूर मुहम्मद, मोहम्मद अली खान, अमिर खान, जिला प्रवक्ता राजन कन्नौजिया, शिवजी त्यागी, अजय यादव, रविंद्र यादव, अजीत यादव, मुन्ना गिरी, मिंटू खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed