फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   बैठक में कई बिंदुओं पर हुई चर्चा

बैठक में कई बिंदुओं पर हुई चर्चा

Tue, 27 Feb 2018 11:08 PM IST
Updated Tue, 27 Feb 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
बैठक में कई बिंदुओं पर हुई चर्चा
नगर पंचायत कार्यालय के डकवारा हाल में नगर अध्यक्ष भीम गुप्ता की अध्यक्षता में मंगलवार को बोर्ड की बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से कई बिंदुओं पर प्रस्ताव पारित हुआ। मनियर दलित बस्ती का नाम बदलकर अंबेडकर नगर या संत रविदास नगर रखने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजने का भी प्रस्ताव भी रखा गया ।
विज्ञापन

सबसे पहले पिछली कार्रवाई की पुष्टि की गई । उसके बाद सफाई, मार्ग, प्रकाश व्यवस्था, जलापूर्ति ,होली में शांति व्यवस्था बनाए रखने ,राशनिंग , स्वच्छता मिशन ,ठेकेदारों का पंजीकरण ,नगर पंचायत द्वारा रोगियों को समुचित इलाज हेतु एंबुलेंस क्रय के लिए, अत्यंत गरीब के दाह संस्कार के लिए लकड़ी खरीदने की व्यवस्था करने संबंधी आदि बिंदुओं पर विचार किया गया। बाद में सभी प्रस्ताव सर्व सम्मति से पारित किया गया ।
विज्ञापन

बैठक में सबसे ज्यादा राशनिंग व्यवस्था में लूट खसोट की चर्चा रही । अध्यक्ष भीम गुप्ता ने सप्लाई इंस्पेक्टर मनियर पर नई सूची की फीडिंग नहीं कराए जाने का आरोप लगाया । इस संबंध में सप्लाई इंस्पेक्टर राकेश कुमार कहा कि सूची में नाम कम होने के कारण कंप्यूटर साइट लोड नहीं ले पा रहा है। अब सूची का सुधार कर लिया गया है। होली बाद कंप्यूटर यदि लोड लिया तो सूची लोड हो जाएगी । बैठक में वार्ड नंबर 12 के सभासद इफ्तिखार अहमद को छोड़कर अमरेन्द्र सिंह ,विनय कुमार सिंह, संजीत कुमार सिंह, विनय जायसवाल, गिरजा शंकर राय , अंजनी कुमार सिंह धनजी प्रजापति, गायत्री देवी, उषा देवी, मीरा देवी, शिल्पी देवी, प्रमिला देवी, प्रभावती देवी मौजूद थीं। इस दौरान मदन सिंह ने अपने साथियों के साथ नगर पंचायत के अध्यक्ष व ई यो को राशनिंग व्यवस्था की सुधार के लिए ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed