फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   ही सर्वसम्मति तो कहीं गहमागहमी के बाद चुने गये पदाधिकारी

ही सर्वसम्मति तो कहीं गहमागहमी के बाद चुने गये पदाधिकारी

Wed, 07 Feb 2018 11:12 PM IST
Updated Wed, 07 Feb 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
ही सर्वसम्मति तो कहीं गहमागहमी के बाद चुने गये पदाधिकारी
बलिया। यूपी रोडवेज इंप्लाइज यूनियन की कार्यशाला शाखा और ट्रैफिक शाखा बलिया के पदाधिकारियों का चुनाव बुधवार को नगर से सटे जीराबस्ती स्थित रोडवेज कार्यशाला में आयोजित की गई। कार्यशाला शाखा बलिया का चुनाव जहां सर्वसम्मति से सम्पन्न हुआ , वही ट्रैफिक शाखा बलिया का चुनाव काफी गहमा-गहमी के बाद सर्वसम्मति से हुआ । सदस्यों का आरोप था कि कुछ पदाधिकारी यूनियन के सदस्यों के हितों की रक्षा करने के बजाय अधिकारियों की तरफदारी करने लगते है। जो ठीक नही है । नेताओं द्वारा यह आश्वासन दिये जाने के बाद कि इस कार्यकारिणी के द्वारा सदस्यों के हितों की अनदेखी नहीं की जायेगी, जिसके बाद विरोध समाप्त हुआ और सर्वसम्मति से पदाधिकारियों और सदस्यों का चुनाव हुआ। दोनों शाखाओं का निर्वाचन चुनाव अधिकारीगण अनिल कुमार मिश्रा क्षेत्रीय प्रतिनिधि, प्रवेश कुमार सिंह अध्यक्ष मऊ डिपो और अवध बिहारी अध्यक्ष बेल्थरा रोड डिपो की देखरेख में संपन्न हुआ। कार्यशाला शाखा बलिया के अध्यक्ष पद पर विनोद कुमार सिंह, मंत्री पद पर श्याम बिहारी यादव, उपाध्यक्ष पद पर अश्वनी कुमार और अजय कुमार सिंह , संयुक्त मंत्री पद पर ददन राम और सरोज कुमार , संगठन मंत्री पद पर भृगु कुमार दूबे और कोषाध्यक्ष पद पर तरकेश्वरनाथ का निर्विरोध चुनाव हुआ। कार्यकारिणी के लिये विनोद शुक्ला, अजय कुमार पांडेय, गुलाब राम, रामाशंकर राम, राजेंद्र प्रसाद, विजय कुमार और राजबली राम का चुनाव सर्वसम्मति से हुआ। क्षेत्रीय प्रतिनिधि पद पर अश्वनी कुमार और प्रांतीय प्रतिनिधि पद पर अजय कुमार पांडेय का चुनाव हुआ। ट्रैफिक शाखा बलिया के लिये हुए चुनाव में अध्यक्ष गिरिजेश कुमार सिंह, मंत्री अशोक कुमार सिंह , उपाध्यक्ष चंद्रभान सिंह और मुन्ना यादव , संयुक्त मंत्री जवाहर प्रसाद और धीरेंद्र कुमार सिंह , संगठन मंत्री हरीश प्रसाद और कोषाध्यक्ष सुनील खरवार चुने गये। कार्यसमिति के लिये विनोद कुमार, रामजनम यादव, सुशील कुमार सिंह, अशोक कुमार , बलिराम, विद्याधर राणा , और चंदन कुमार सिंह का चुनाव सदस्यों ने किया। क्षेत्रीय प्रतिनिधि के लिये नीरज कुमार, रामजनम यादव, रामाशीष राम और धर्मेंद्र यादव का चुनाव हुआ वही प्रांतीय प्रतिनिधि के रूप में रामजनम यादव, भिखारी प्रसाद, धनेश्वर दास और धीरेंद्र कुमार सिंह का चुनाव हुआ। चुनाव अधिकारियों ने सर्वसम्मति से चुनाव सम्पन्न कराने के लिये सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed