फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   15 जनवरी को मनेगा बसपा सुप्रीमो का जन्मदिन

15 जनवरी को मनेगा बसपा सुप्रीमो का जन्मदिन

Mon, 18 Dec 2017 10:41 PM IST
Updated Mon, 18 Dec 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
15 जनवरी को मनेगा बसपा सुप्रीमो का जन्मदिन
बलिया। बसपा की बैठक सोमवार को कलेक्ट्रेट कंपाउंड में पार्टी के जिलाध्यक्ष रणजीत कुमार भारती की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बतौर मुख्य अतिथि आजमगढ़ व इलाहाबाद मंडल के जोन इंचार्ज डॉ. मदन राम ने कहा कि पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री का जन्म दिवस 15 जनवरी को कलेक्ट्रेट परिसर में मनाया जाएगा। कहा कि इसमें प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से पांच-पांच हजार कार्यकर्ता पहुंचेंगे। बताया कि निकाय चुनाव में बसपा का ग्राफ बढ़ा है और आगामी लोकसभा चुनाव में भी बसपा पूरे देश में परचम लहराएगा। उन्होंने कार्यर्ताओं से पार्टी की नीतियों को घर-घर पहुंचाने का आह्वान किया। इस मौके पर करुणाकांत मौर्य, हरीश चंद गौतम, अजय राजभर, इंदल राम, सुरेंद्र निषाद, विनोद चौहान आदि थे। संचालन अमरनाथ फौदार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed