फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   कलश यात्रा के साथ शुरू हुई मानस नवाह्न पाठ

कलश यात्रा के साथ शुरू हुई मानस नवाह्न पाठ

Mon, 18 Dec 2017 10:41 PM IST
Updated Mon, 18 Dec 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
कलश यात्रा के साथ शुरू हुई मानस नवाह्न पाठ
रसड़ा। श्रीनाथ मठ पर श्री राम चरित मानस सत्संग अनुष्ठान समिति के तत्वावधान में आयोजित रामचरित मानस नवाह्न पाठ में सोमवार को कलश यात्रा निकाली गई। हाथी घोड़े गाजे बाजे के साथ श्रीनाथ सरोवर से कुंवारी कन्याएं महिलाएं जल भर नगर भ्रमण कर पुन: मठ पहुंच कर समाप्त किया। इस कलश यात्रा में विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्राएं भी शामिल रहे। इस दौरान श्रद्धालुओं के जय घोष एवं धार्मिक गीतों से पूरा नगर ही धार्मिक मय रहा। नौ दिन तक चलने वाले नवाह्न पाठ में जहां सुबह पूजा एवं मानस पाठ होता है, वहीं शाम से प्रतिदिन महान संतो द्वारा रामकथा का रसपान कराया जाता है। महापुर वाराणसी राष्ट्रीय प्रवक्ता उमाशंकर त्रिपाठी भदोही से रवींद्र नाथ पांडेय शीतल जी महाराज विंध्याचल से अमरनाथ त्रिपाठी वाराणसी से श्रीमती नीलम शास्त्री अपनी कथा से श्रद्धालुओं को रामकथा का रसपान कराएंगे। कलश यात्रा में महंथ कौशलेन्द्र गिरी, यज्ञाचार्य राकेश चौबे, सूती बाबा, महंथ दिनेश सिंह, रणधीर सिंह, उमाशंकर तिवारी, अशोक कुमार, दीनानाथ सिंह आदि लोग नेतृत्व कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed