फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   फनसिपहगिरी में सिंहपुर को खिताब

फनसिपहगिरी में सिंहपुर को खिताब

Sun, 08 Oct 2017 11:39 PM IST
Updated Sun, 08 Oct 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
फनसिपहगिरी में सिंहपुर को खिताब
सुखपुरा। हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में कस्बे के पूरापर शहीद बाबा स्थान परिसर में शनिवार की रात आयोजित शानदार फनसिपहगिरी मुकाबले में सिंहपुर की टीम विजेता रही। जबकि विशुकिया की टीम उप विजेता। एकौनी को तृतीय पुरस्कार मिला।
विज्ञापन

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने फीता काटने के साथ अधिशासी अभियंता जल निगम अलाउद्दीन से गदा खेलकर मुकाबले का शुभारंभ किया। इसके पूर्व उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा नेकी, सच्चाई व इंसानियत के लिए हजरत इमाम हुसैन ने अपने जीवन की कुर्बानी दी हमें उनके कुर्बानियों को व्यर्थ नहीं जाने देना हैं । मुकाबले में कुल सात टीमों ने शिरकत किया। जिसमें सुखपुरा पूर्वी, सुखपुरा पश्चिमी , सिंहपुर, विशुकिया, नूरपुर व बरवां की टीमें शामिल रही। खिलाड़ियों ने उम्दा खेल का प्रदर्शन कर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। देर रात तक चलने वाले मुकाबले में गदा, तलवार, बानी, बनैठी, शैफ व बंदिश खेलों का प्रदर्शन किया। मुकाबले में निर्णायक रुस्तम अली व महफूज आलम रहे। आयोजक मुस्ताक अहमद गुड्डू ने समस्त अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व प्रधान आनन्द सिंह पिंटू, इश्तियाक अहमद कृष्ण कुमार गुप्त, मांती देवी, बसंत सिह , राजेश, राहुल भजुराम , पतरू आदि मौजू रहे। संचालन जुबेर सोनू ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed