फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   800 liters of diesel recovered, case registered against three

Ballia News: 800 लीटर डीजल बरामद, तीन पर केस दर्ज

Sun, 28 Sep 2025 10:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
800 liters of diesel recovered, case registered against three
बलिया। सदर कोतवाली के शिवपुर दीयर नंबरी में चेकिंग के दौरान पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राॅली से चार ड्रम में आठ सौ लीटर डीजल पकड़ा। जिला पूर्ति निरीक्षक संजीव कुमार की तहरीर पर पुलिस जय प्रकाश सिंह, अनिल सिंह, पंकज सिंह पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

सदर कोतवाल क्षितिज त्रिपाठी ने बताया कि उपनिरीक्षक शिवचंद यादव दियारे क्षेत्र में 22 सितंबर की रात को चक्रमण कर रहे थे। देवी गोसाई बाबा मन्दिर से 200 मीटर पूरब की तरफ गजरी रोड पर एक ट्रैक्टर मय ट्राॅली गांव के तरफ आता हुआ दिखाई दिया। चालक को रोक कर चालक का नाम पता पूछा गया तो भागने का प्रयास किया पुलिस टीम ने पकड़ लिया। पूछताछ में अपना नाम जयप्रकाश सिंह निवासी गजरी शिवपुर दीयर नंबरी, भागने का कारण पूछा गया तो बताया कि ट्रैक्टर ट्राॅली में चार ड्रम में 800 लीटर डीजल ले जा रहा हूं। इसे में अपने ग्राम गजरी में फुटकर में बेचता हूं तथा इसी से अपनी रोजी रोटी चलाता हूं। ट्राॅली को चेक किया गया तो छह ड्रम था जिसमें चार ड्रम में डीजल था। लाइसेंस मांगने पर नहीं दिया। जिला पूर्ति अधिकारी के कार्यालय को पत्र भेजकर कार्रवाई के लिए निर्देश किया। जिला पूर्ति निरीक्षक संजीव कुमार की तहरीर दी। कोतवाल क्षितिज ने कहा कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed