फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Many female students fainted due to dizziness amidst sultry heat in ballia

UP News: बलिया में उमस भरी गर्मी में निजी विद्यालय की आठ छात्राएं हुईं बेहोश, तीन जिला अस्पताल रेफर

Fri, 14 Aug 2026 09:22 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Fri, 14 Aug 2026 09:22 AM IST
सार

Ballia News: बलिया जिले में गर्मी का कहर इस कदर है कि एक निजी विद्यालय में आठ छात्राएं बेहोश हो गईं। विद्यालय प्रबंधन ने सभी छात्राओं को सीएचसी खेजुरी पहुंचाया। जहां से तीन को जिला अस्पताल रेफर किया गया। 

विज्ञापन
Many female students fainted due to dizziness amidst sultry heat in ballia
बेहोश हुई छात्राओं को ले जाया गया अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया जिले के पंदह क्षेत्र के एक निजी विद्यालय में बृहस्पतिवार को कक्षा दस की आठ छात्राओं की अचानक तबीयत बिगड़ गई। चक्कर आने के बाद सभी बेहोश हो गईं। विद्यालय प्रबंधन ने सभी छात्राओं को सीएचसी खेजुरी पहुंचाया। वहां जांच के दौरान तीन छात्राओं का ऑक्सीजन स्तर कम मिलने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जबकि उपचार के बाद हालत में सुधार होने पर अन्य छात्राओं को घर भेज दिया गया।
विज्ञापन


जिले में पिछले कई दिनों से पड़ रही तेज गर्मी और उमस से लोग परेशान हैं। बृहस्पतिवार को भी तेज धूप के साथ उमस बनी रही। विद्यालय में लंच के बाद कक्षाएं शुरू होने के कुछ ही देर बाद कक्षा दस की कुछ छात्राओं की तबीयत बिगड़ने लगी। किसी को चक्कर आया तो कोई बेहोश होकर गिर पड़ी। देखते ही देखते ऐसी छात्राओं की संख्या आठ तक पहुंच गई। 
विज्ञापन


कक्षा में मौजूद शिक्षक ने तत्काल इसकी जानकारी प्रधानाचार्य और विद्यालय प्रबंधन को दी। इसके बाद सभी छात्राओं को सीएचसी भेजा गया। पीड़ित छात्राओं ने बताया कि लंच के बाद पानी पीने के कुछ देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। सूचना पर विद्यालय पहुंचे क्षेत्राधिकारी सिकंदरपुर और थानाध्यक्ष खेजूरी लालमणि सरोज ने मामले की पूरी जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डॉ. रत्नेश कुमार ने बताया कि जांच में छात्राओं में जो लक्षण मिले हैं, उसके अनुसार गर्मी और उमस से तबीयत बिगड़ने की आशंका है। गर्मी और उमस के कारण शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन प्रभावित होने पर चक्कर, कमजोरी, उल्टी जैसी समस्या हो सकती है।

बताया कि तेज गर्मी में शरीर में पानी की कमी होने के बाद यदि अचानक अधिक मात्रा में पानी पी लिया जाए तो शरीर उसे तुरंत अवशोषित नहीं कर पाता। इससे भी चक्कर, उल्टी, बेचैनी और कमजोरी जैसी समस्या होती है। उन्होंने ने गर्मी में पर्याप्त मात्रा में पानी और जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स लेने तथा धूप और उमस से बचने की सलाह दी।

विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, तीन छात्राओं का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। अन्य सभी छात्राओं की हालत सामान्य है और उन्हें उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed