{"_id":"5baa7c24867a557eae2def7b","slug":"71537899556-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैडेटों ने शहीद पार्क चौक की सफाई की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैडेटों ने शहीद पार्क चौक की सफाई की
Updated Tue, 25 Sep 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बलिया। स्वच्छ ही सेवा के तहत मंगलवार को एनसीसी कैडेटों ने कमांडिंग आफिसर कर्नल अशोक दहिया एवं एसएम एराज गुरूंग के नेतृत्व में नगर के शहीद पार्क चौक की साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति संदेश दिया। इस अवसर पर कर्नल अशोक दहिया ने कहा कि स्वच्छता ही खुशहाल जीवन का मुख्य आधार है। स्वच्छता से ही प्रत्येक प्रकार की बीमारियों से मुक्ति मिल सकती है। जीवन को सुखी और समृद्धि बनाने के लिए स्वच्छता नितांत आवश्यक है। कहा कि मानव के प्रत्येक क्षेत्र में सफलता के पीछे स्वच्छता होता है चाहे मन, कर्म या वातावरण हो। इस लिए प्रत्येक लोगों का यह कर्तव्य बनता है कि एकजुट होकर स्वच्छता के मुहिम को आगे बढ़ाए और स्वयं व समाज को स्वच्छ बनाने में अग्रणी भूमिका निभाएं। इस मौके पर निर्मल चंद्र राय, विनोद कुमार, राजेश कुमार यादव, शिवकुमार, भरत कनवर, सोमबहादुर आले, रामरतन, सच्चिदानंद, अखिलेश प्रसाद, स्नेह प्रकाश श्रीवास्तव सहित सैकड़ों कैडेट मौजूद रहे।