फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर एमपी पुलिस ले गई साथ

दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर एमपी पुलिस ले गई साथ

Fri, 10 Aug 2018 12:25 AM IST
Updated Fri, 10 Aug 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर एमपी पुलिस ले गई साथ
बांसडीह(बलिया) । मध्यप्रदेश के थाना अमानगंज जनपद पन्ना में दर्ज धोखाधड़ी के मुकदमे में वांछित बांसडीह कस्बा के पश्चिम टोला निवासी सुमित चांद व सचिन सिंह को मध्य प्रदेश से एसआई आरएन कौल के नेतृत्व में आयी पुलिस ने बांसडीह पुलिस के सहयोग से गुरुवार को लैपटॉप और मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

एसआई आरएन कौल ने बताया कि पन्ना जनपद के अमानगंज थाने में वहां की निवासी श्रीमती साधना लखेरा के फोन पर बात कर उसके खाते से अभियुक्तों ने साइबर क्राइम के माध्यम से दो लाख रुपया अपने आंध्रा बैंक के खाते में ट्रांसफर कर लिया और तत्काल एटीएम से पैसा निकाल लिया। जिसके बाद महिला ने अमानगंज थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके बाद मध्य प्रदेश पुलिस ने सर्विलांस के माध्यम से आरोपियों का लोकेशन बांसडीह में रहने का मिला। जिन्हें स्थानीय पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार कर सीजेएम के न्यायालय में पेश किया। जिसे ट्रांजिट रिमांड पर लेकर पुलिस मध्य प्रदेश लेकर चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed