फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   63 MVM transformer arrived after a fortnight, Minister-MP celebrated happiness

एक पखवारा बाद पहुंचा 63 एमवीएम का ट्रांसफार्मर, मंत्री-सांसद ने मनाई खुशी

Tue, 16 Aug 2022 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Aug 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
63 MVM transformer arrived after a fortnight, Minister-MP celebrated happiness
बलिया। नगर स्थित 132 केवीए विद्युत उपकेंद्र का एक 63 एमवीए का ट्रांसफार्मर करीब एक पखवारा क्षतिग्रस्त हो गया था। अब ट्रांसफार्मर जिले में पहुंच गया है। तीन-चार दिनों में नगर व आसपास के इलाकों की विद्युत आपूर्ति में सुधार होने की उम्मीद है। उधर, ट्रांसफार्मर आने पर परिवहन मंत्री, सांसद व अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाया।
विज्ञापन

एक पखवारा पहले नगर के सिविल लाइन स्थित 132 केवीए उपकेंद्र पर स्थापित 63 एमवीए ट्रांसफार्मर बार-बार ट्रीप करने पर टेस्ट कराया गया। टेस्ट में इथीलेन एवं एसीटेलेन की मात्रा मानक से अधिक मिली। इसके बाद सुरक्षा की दृष्टि से ट्रांसफार्मर को ब्रेक डाउन में डाल दिया गया। बाद में इसे क्षतिग्रस्त मानते हुए बदलने का निर्णय लिया गया। 132 केवीए से संचालित शहरी एवं ग्रामीण विद्युत उपकेंद्रों के दूसरे 63 एमवीए ट्रांसफार्मर से आपूर्ति का इंतजाम किया गया और पिक ऑवर रोस्टरिंग निर्धारित की गई। इस ट्रांसफार्म्रर के खराब होने से नगर के विद्युत उपकेंद्र के अलावा फेफना, सहतवार, सुखपुरा उपकेंद्र की आपूर्ति प्रभावित है। अधिशासी अभियंता खालिद फजल ने बताया कि सिविल लाइन 132 केवीए उपकेंद्र में नए ट्रांसफार्मर को लगाने का कार्य चल रहा है। अगले तीन-चार दिनों में इससे आपूर्ति शुुरू हो जाएगी। उधर, सोमवार को ट्रांसफार्मर के पास सांसद नीरज शेखर, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह समेत कई नेता पहुंचे और खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed