फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   ठेके के विद्युतकर्मी हड़ताल पर, 100 गांवों की आपूर्ति ठप

ठेके के विद्युतकर्मी हड़ताल पर, 100 गांवों की आपूर्ति ठप

Fri, 11 Jan 2019 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jan 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
ठेके के विद्युतकर्मी हड़ताल पर, 100 गांवों की आपूर्ति ठप
बैरिया। पिछले नौ महीने से मानदेय का भुगतान नहीं मिलने से नाराज विद्युत उपकेंद्र लोकधाम ठेकहां व जयप्रकाशनगर पर ठेके पर तैनात बिजली कर्मचारियों ने बुधवार की रात 10 बजे से विद्युत आपूर्ति ठप कर हड़ताल शुरू दी है। इससे कुल 100 गांवों में विद्युत आपूर्ति पिछले 32 घंटे से ठप हो गई है।
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र ठेकहां व जयप्रकानगर पर तैनात ठेके के कर्मियों ने कहा कि वेतन भुगतान को लेकर वह कई बार आवाज उठा चके हैं। कहा कि जेई से लेकर अधिशासी अभियंता तक सबसे हमलोगों ने वेतन भुगतान के लिए बार-बार गुहार लगाई। बावजूद इसके अधिकारियों ने अनसुना कर दिया पिछले नौ महीने से वेतन का भुगतान नहीं किया गया। वेतन नही मिलने के कारण हमलोगों के परिवार के समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। बुधवार की रात करीब 10 बजे ठेके के कर्मियों ने दोनों विद्युत उपकेंद्र से आपूर्ति ठप कर दी। इसके चलते ठेकहां उपकेंद्र से जुड़े चांददियर, लक्ष्मण छपरा, फते राय के टोला, कर्ण छपरा, इबाहिमाबाद नौबरार, लक्ष्मीपुर समेत कुल 60 व जयप्रकाशनगर उपकेंद्र से जुड़े नौबरार, रामपुर कोड़रहा समेत 40 गांवों की आपूर्ति बंद है। लगातार 32 घंटे से बिजली की आपूर्ति ठप होने गांवों के लोग परेशान हो गए हैं साथ ही नलकूपों के नहीं चलने खेतों की सिंचाई भी प्रभावित हो गई है। ठेके कर्मियों की ओर से बिजली की आपूर्ति ठप करने से राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश के गांव दलजीत टोला, बलिया के सांसद भरत सिंह व भदोही के सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त के गांव में बिजली की आपूर्ति ठप है। इस बाबत अवर अभियंता विनोद कुमार सोनी ने बताया कि छह महीने के वेतन का भुगतान ठेके कर्मियों का नहीं हो पाया है। दोनों उपकेंद्रों का ठेका नेशनल विद्युत कंपनी का है, जो इन मजदूरों का भुगतान नहीं किया है। जबकि नेशनल विद्युत कंपनी के लोगों का कहना है कि विभाग उनका भुगतान रोके हुए हैं, जिसके कारण इनका भुगतान नहीं हो पा रहा है। बातचीत चल रही है, जल्द ही समस्या के समाधान की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed