फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   संगता कार्यक्रम के तहत बेटियों को किया गया सजग

संगता कार्यक्रम के तहत बेटियों को किया गया सजग

Thu, 20 Dec 2018 12:52 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Thu, 20 Dec 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
संगता कार्यक्रम के तहत बेटियों को किया गया सजग
नगर के रामपुर उदयभान स्थित एसएस पब्लिक स्कूल में बुधवार को अपराजिता सजगता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं और शिक्षिकाओं को महिलाओं के लिए बनाए गए कानून और उनके संरक्षण के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान छात्राओं ने शपथ पत्र भर अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम के तहत दी गई महिलाओं के संरक्षण के बारे में जानकारियों का साझा करने का संकल्प दोहराया।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के प्रबंधक विनोद कुमार त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर छात्राओं को अपराजिता सजगता कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए विद्यालय की प्रधानाचार्य अंकिता श्रीवास्तव ने कहा कि बेटियों को आत्मनिर्भर बनाना होगा ताकि वे अपना अस्तित्व कायम रखते हुए शिक्षित होकर आर्थिक रूप से मजबूत हों। उन्होंने बताया कि इस दिशा में अपराजिता के तहत अमर उजाला की ओर से बेटियों के उत्थान के लिए कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं जो बेटियों के उत्थान में मील का पत्थर साबित होंगे। हम सभी को गर्व होना चाहिए कि बेटियां भी हर क्षेत्रों में मुकाम हासिल कर रही हैं। जिससे समाज में बेटियों का मान-सम्मान बढ़ा है।
विज्ञापन


वहीं अपराजिता कार्यक्रम के तहत बेटियों तथा महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चलाया जा रहा अभियान बहुत ही सराहनीय है। ऐसे अभियान से बेटियों के अंदर आत्मविश्वास पैदा होगा। उनको विधिक जानकारी देकर आए दिन होने वाली परेशानियों से बचाया जा सकता है। बेटियों के लिए सरकार की ओर से चलाई जा रही वूमेन पावर लाइन, 1090 सहित विभिन्न पहलुओं पर जानकारी देते हुए उन्हें जागरूक रहने का सलाह दी गई। इस दौरान नारी गरिमा को अक्षुण्य बनाए रखने तथा उनके चेहरे पर पर आत्मविश्वासी मुस्कान के लिए शपथ दिलाई गई। इस मौके पर शिक्षक नवचंद तिवारी ने सभी के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed