फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   सांसद विधायक की पेंशन का होगा विरोध

सांसद विधायक की पेंशन का होगा विरोध

Sat, 15 Sep 2018 01:14 AM IST
Updated Sat, 15 Sep 2018 01:14 AM IST
विज्ञापन
सांसद  विधायक की पेंशन का होगा विरोध
बलिया। भारतीय सुहेलदेव जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक कलेक्ट्रेट स्थित चंद्रशेखर उद्यान में आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भीम राजभर ने कहा कि अब तक जितने भी राजनीतिक दल सत्ता में रहे हैं, उन्होंने समाज को तोड़ने का कार्य किया है। लेकिन भारतीय सुहेलदेव जनता पार्टी गरीबी, बेरोजगारी और अपराध के खिलाफ संघर्ष करते हुए उनका हक दिलाने का काम करती रही है। निजी स्वार्थ के लिए जनता को कुछ लोग बरगलाने का कार्य कर रहे है। जिनको बेनकाब किया जाना जरूरी है। कहा कि सांसद, विधायकों का पेंशन व्यवस्था खत्म करने के लिए जनांदोलन छेड़ना होगा। शिक्षा पर खर्च करने के लिए केंद्र और प्रदेश सरकारों के पास कुछ भी नहीं है। गरीब, बेरोजगार, नौजवान तथा महिलाओं के हक के लिए सड़क से सदन तक आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने टुनटुन पांडेय को राष्ट्रीय महासचिव घोषित किया। घोषणा के बाद टुनटुन पांडेय ने कहा कि आजादी के बाद से अब तक किसी ने इतना बड़ा पद महाब्राह्मण समाज को कभी नहीं दिया। भारतीय सुहेलदेव जनता पार्टी ने जो कार्य किया है। उससे हमारे समाज के लोगों का झुकाव इस पार्टी की ओर होगा। इस मौके पर प्रेमप्रकाश पांडेय, सुखारी राजभर, जितेंद्र सिंह, मदन राम, धनंजय सिंह, मंजीत राजा, बब्लू राजभर, विनय राजभर, श्रीभगवान सिंह रोशन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed