फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   जिला अस्पताल में जून से शुरू होगी डायलिसिस सेवा

जिला अस्पताल में जून से शुरू होगी डायलिसिस सेवा

Wed, 09 May 2018 10:24 PM IST
Updated Wed, 09 May 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में जून से शुरू होगी डायलिसिस सेवा
जिला अस्पताल में गंभीर रोगियों का उपचार भी हो सकेगा। इसकी कवायद शुरू हो गई है। डायलिसिस मशीन लगाने की तैयारी जोरों पर चल रही है। इसके साथ ही अत्याधुनिक जांच के बाबत सीटी स्कैन और एक्से-रे मशीन के लिए जरूरी सुविधाओं का निर्माण कराया जा रहा है। विभागीय अधिकारियों की मानें तो जून माह से सभी सुविधाओं का लाभ यहां के लोगों को मिलने लगेगा।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसपी राय ने बताया कि जिला अस्पताल में गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों का उपचार भी जल्द ही होने लगेगा। अगले माह से डायलिसिस से उपचार के साथ सीटी स्कैन और डिजीटल एक्स-रे से जांच की सुविधा बहाल हो जायेगी। जिसके लिए निर्माण का कार्य जोरशोर से चल रहा है। निर्माण कार्य जिला अस्पताल के नये भवन के भूतल पर चल रहा है। जिसमें फर्नीचर का कार्य तो लगभग पूरा हो चुका है। वहीं वातानुकूलित कक्ष के लिए जरूरी कार्य चल रहे हैं।
विज्ञापन

इसके साथ ही अन्य बिजली संबंधित कार्य भी जोरों पर है। विभागीय जानकारों की मानें तो डिजिटल एक्स-रे मशीन के कुछ उपकरणों की आमद भी जिला अस्पताल में हो चुकी है। लेकिन अभी भी मुख्य मशीन का इंतजार करना पड़ेगा। जांच व उपचार की मशीनों के लग जाने पर जिले के मरीजों के साथ-साथ आसपास के जिलों के मरीजों को भी लाभ पहुंचेगा। इसके पहले मरीजों को बनारस या अन्य दूर-दराज के जिलों में जाकर उपचार व जांच करानी पड़ती थी। जिसमें पैसों के साथ समय भी काफी बर्बाद होता था। हालांकि इसके पहले गरीब मरीज पैसों के अभाव में इस तरह की जरूरी जांच व बुनियादी उपचार से अक्सर वंचित रह जाते थे। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। गरीबों को भी इन सेवाओं का लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed