{"_id":"6859aa85ba908cd7cc0bd1a5","slug":"61-flood-posts-were-built-72-shelters-were-built-for-the-affected-people-ballia-news-c-190-1-bal1002-142648-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: 61 बाढ़ चौकियां बनीं, 72 शरणालय बनाए गए प्रभावित लोगों के लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: 61 बाढ़ चौकियां बनीं, 72 शरणालय बनाए गए प्रभावित लोगों के लिए
विज्ञापन
बलिया। गंगा व सरयू नदी में बाढ़ को देखते हुए प्रशासन ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। ऐसे में प्रशासन ने बाढ़ चौकियों के साथ ही शरणालयों में व्यवस्थाएं दुरुस्त की है। 61 बाढ़ चौकियां सक्रिय कर दी गई हैं। प्रभावित लोगों के लिए 72 शरणालय बनाए गए हैं।
बाढ़ के दिनाें में जिले में गंगा के अलावा सरयू, टोंस व मगई नदी भी उफान पर रहती है। इससे जिले के बड़े भू-भाग के लोग बाढ़ से प्रभावित होते हैं। हालांकि बाढ़ से बचाने के बंधों पर काम अभी जारी हैं।
कुछ जगहों पर 60 प्रतिशत से अधिक कार्य हो चुके है। गंगा व सरयू तट के किनारे बंधे लंबे होने के कारण प्रशासन को अधिक कसरत करनी पड़ती है। गंगा नदी उजियार से मांझी तक तो सरयू बेल्थरारोड से मांझी तक बहती है। गंगा की बाढ़ से सबसे अधिक बलिया तहसील प्रभावित होता है। ऐसे में प्रशासन की तरफ से सबसे अधिक बाढ़ चौकियां व शरणालय खोले जाते हैं।
विज्ञापन
इसमें बाढ़ चौकी 18 व बाढ़ शरणालयों की संख्या 26 हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में चौकियों से मदद पहुंचाई जाती है, वहीं बाढ़ पीड़ितों को शरणालयों में रखा जाता है।
24 घंटे सक्रिय रहेगा आपदा कंट्रोल रूम : बाढ़ को देखते हुए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण में कंट्रोल रूम बनाया गया है। बाढ़ के समय कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय रहेगा। इसके लिए कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है। इसमें कई विभागों के कर्मचारी लगाए गए हैं। राजस्व कर्मी सुनील कुमार को इंचार्ज बनाया गया है। 05498 220832, 220235 व 9454417979 नंबर पर पीड़ित काल कर सकते हैं।