फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   56 people nominated for the post of BJP District President

Ballia News: भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए 56 लोगों ने किया नामांकन

Thu, 09 Jan 2025 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
56 people nominated for the post of BJP District President
बलिया। भारतीय जनता पार्टी को मकर संक्रांति तक नया जिलाध्यक्ष मिलने की उम्मीद है। बुधवार को जीराबस्ती स्थित भाजपा कार्यालय में सुबह 10 बजे से तीन बजे तक जिलाध्यक्ष पद के लिए 56 लोगों ने पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन

अयोध्या के पूर्व सांसद एवं चुनाव पर्यवेक्षक लल्लू सिंह व काशी प्रांत के पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष चुनाव अधिकारी महेश चंद श्रीवास्तव पीडब्ल्यूडी डाकबंगले में स्थानीय नेताओं व पदाधिकारियों से इस बाबत बातचीत करते रहे। भाजपा कार्यालय से लेकर पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस तक नेताओं की भीड़ जमी रही। नामांकन पत्र दाखिल करने वालों में महिलाएं भी है।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार इन 56 नामांकन में से कुछ नाम चयनित कर क्षेत्रीय कार्यालय गोरखपुर भेजे जाएंगे। उसके बाद पांच नाम वहां से लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय भेजे जाएंगे। उसके बाद तय होगा कि पार्टी का जिलाध्यक्ष कौन होगा। इसी में से प्रांतीय परिषद के सदस्यों का भी चुनाव होगा। एक विधानसभा से एक सदस्य का चुनाव होता है। जिले में कुल सात विधानसभाएं हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए नामांकन करने वालों में वर्तमान के साथ कई पूर्व जिलाध्यक्ष शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed