फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   55 lakh spent on drain cleaning went down the drain; city faces waterlogging.

Ballia News: नालों से सफाई पर खर्च 55 लाख पानी में बह गए, शहर में जलभराव

Tue, 21 Jul 2026 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
55 lakh spent on drain cleaning went down the drain; city faces waterlogging.
बैरिया तहसील परिसर में हुआ जल भराव।संवाद
बलिया। जिले में रविवार की देर रात शुरू हुई बारिश सोमवार को दोपहर तक रुक-रुककर हुई। मानसून से पहले नगर के नालों पर खर्च 55 लाख रुपये बारिश में बह गए। पूरा शहर जलभराव से तीन- चार घंटे परेशान रहा।
विज्ञापन

सोमवार को अधिकतम तापमान 28 व न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, रविवार अधिकतम 28 व न्यूनतम 27.2 सेल्सियस दर्ज किया गया था। रविवार रात से बारिश का क्रम जारी रहा। सोमवार सुबह करीब सात बजे के बाद करीब डेढ़ घंटे तक तेज बारिश हुई। 110 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। बारिश से नगर सहित जिले के कई इलाकों में जलभराव हो गया।
विज्ञापन

शहर के सतीश चंद्र चौराहा, आवास विकास कॉलोनी, चंद्रशेखर नगर, टैगोर नगर, राम दहिम पुरम, सिविल लाइन, सतनी सराय आदि मोहल्ले में जलभराव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के पांच प्रमुख मार्गों से पानी निकासी में तीन-चार घंटे का समय लग गया। नगर पालिका परिषद की पानी निकासी की व्यवस्था पूरी तरह से फेल हो गई। फोरलेन पर पानी देर शाम तक जमा रहा।

एससी कॉलेज व कदम चौराहों के पास एक लेन पर जलभराव : बारिश के बाद मोहल्लों की बात कौन करे, फोरलेन सड़क पर भी जलभराव हो गया। एससी कॉलेज व कदम चौराहों पर एक लेन पर जलभराव रहा। शहर से गुजरने वाले फोरलेन से आम जनता के अलावा बड़े वाहनों का संचालन होता है।

बैरिया तहसील परिसर में हुआ जल भराव।संवाद

बैरिया तहसील परिसर में हुआ जल भराव।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed