फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   524 liters of English liquor worth Rs 3.5 lakh recovered

Ballia News: 3.5 लाख रुपये की 524 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद

Tue, 08 Oct 2024 05:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2024 05:24 AM IST
विज्ञापन
524 liters of English liquor worth Rs 3.5 lakh recovered
बलिया। नरही थाना क्षेत्र में शराब व पशु तस्करों की सक्रियता फिर से बढ़ने लगी है। सोमवार को पुलिस ने सीएचसी के पास झाड़ियों से अवैध अंग्रेजी शराब लदे ऑटोरिक्शा को कब्जे में लिया है। जबकि अंधेरे का फायदा उठा कर चालक भाग गए।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष सुनील चंद्र तिवारी ने बताया कि उपनिरीक्षक अजय साहनी हमराहियों संग रात में क्षेत्र में चक्रमण कर रहे थे। उसी दौरान अंग्रेजी शराब ठेके से अवैध शराब लोडकर बिहार ले जाने के फिराक में सीएचसी के पास झाड़ियों के पीछे खड़े शराब लदे ऑटोरिक्शा पर पुलिस की नजर पड़ गई। शंका होने पर पुलिस ने ऑटोरिक्शा की तरफ कदम बढ़ाए। पुलिस को आता देखकर चालक अंधेरे का लाभ उठाकर भाग गया। लदे ऑटोरिक्शा की तलाशी के दौरान उसमें से 524.16 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई। इसकी बाजार में कीमत करीब 3़.05 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक व गाड़ी मालिक पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। शराब बोतल पर लगे स्कैनर से दुकान मालिक की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन


25 हजार लीटर लहन सहित शराब बनाने के उपकरण किया नष्ट : बलिया। सिकंदरपुर थाना के कठौड़ा दियारे के सरयू नदी के बीचोंबीच बने टापू पर सोमवार को पुलिस ने छापा मारा। वहां सरपत में रखे शराब बनाने के उपकरण व 25 हजार लीटर लहन को नष्ट किया। सरयू नदी में बाढ़ का पानी कुछ कम होने के बाद दियारे क्षेत्र के नदी के बीचोंबीच व किनारे बने टापू पर सरपत के बीच अवैध शराब बनाने की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक विकास चंद पांडेय ने पुलिस फोर्स के साथ टापू पर छापा मारा। 2500 लीटर लहन व अवैध शराब बनाने की अन्य सामग्री जैसे नौसादर, फिटकरी आदि को नष्ट किया गया। पुलिस के आने की सूचना पर शराब बनाने व बिक्री करने वाले तस्कर भाग गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed