{"_id":"5b6ddb9d4f1c1bcb2e8b5940","slug":"51533926301-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत सब स्टेशन पर संविदाकर्मियों ने ताला जड़ दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत सब स्टेशन पर संविदाकर्मियों ने ताला जड़ दिया धरना
Updated Sat, 11 Aug 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांसडीह (बलिया)। विद्युत विभाग बांसडीह सब स्टेशन पर संविदा पर कार्य कर रहे लाइनमैन व कर्मचारियों को चार माह से वेतन नहीं मिल रहा है। इससे नाराज कर्मचारी शुक्रवार को पावर हाउस पर ताला जड़ धरने पर बैठ गए। इसके अलावा दर्जनों स्थानों पर विद्युत वितरण खंड तृतीय के एक्सीईएन का नंबर लिख पोस्टर चस्पा किया। जिस पर लिखा है कि बिजली के लिए एक्सीईएन से संपर्क करें। धरने में बैठे कर्मचारियों ने जिलाधिकारी एवं ऊर्जा मंत्री से वेतन के लिए गुहार लगाई।
धरना स्थल पर पहुंचे एसडीओ एसके मिश्रा एवं जेई संजय यादव के आश्वासन तथा तीन एसएचओ को एक माह का वेतन पांच-पांच हजार दिया गया। तत्पश्चात कर्मचारियों ने धरना समाप्त किया। धरने को संबोधित करते हुए कर्मचारियों ने एक स्वर से कहा कि विभाग के कुछ अधिकारी ठेकेदार से सुविध शुल्क लेकर हम लोगों की नहीं सुन रहे है। पैसे के अभाव में बच्चों का फीस जमा नहीं हो पाया है। जिसके के चलते बच्चों को निकाल दिया गया है। दुकानदार राशन देना बंद कर दिए है। हम सब भुखमरी के शिकार हो गए है। जब इसकी शिकायत विभागीय अधिकारियों से की गई तो उल्टे हम कर्मचारियों को धमकी देते है कि निकाल दिए जाओगे। कहा कि जब तक वेतन नहीं मिलेगा, तब तक धरना चलता रहेगा।