{"_id":"5a53b27d4f1c1bfc0f8b84e3","slug":"51515434621-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भुखमरी के कगार पर हैं सेवानिवृत कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भुखमरी के कगार पर हैं सेवानिवृत कर्मचारी
Updated Mon, 08 Jan 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
हल्दी। थाना क्षेत्र के पिन्डारी निवासी नगर पंचायत बिल्थरारोड से सेवानिवृत्त कर्मचारी पैसे के अभाव में भुखमरी के कगार पर आ गया है। हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद भी उसका 21 लाख रुपये से अधिक का बकाया भुगतान नहीं किया जा रहा। उसने चार जनवरी को भुगतान के लिए सीएम से गुहार लगाई है।
बेल्थरारोड नगर पंचायत से कर संग्रह लिपिक के पद से सेवानिवृत्त कर्मचारी पिंडारी निवासी कमलाकांत दूबे का 21 लाख नौ हजार बहत्तर रुपये का बकाया राशि का विभाग भुगतान नहीं कर रहा है। जिसके लिए सेवानिवृत्त कर्मचारी ने विभाग के अधिशासी अधिकारी, जिलाधिकारी से लगायत उच्चाधिकारियों तक कई बार पत्र लिखा, लेकिन सारा प्रयास भी भुगतान नहीं करा सका। सीएम को लिखे पत्र में कहा है कि उच्च न्यायालय इलाहाबाद व शासन द्वारा आदेश के बावजूद नगर पंचायत बेल्थरारोड बलिया द्वारा भुगतान नहीं किया जा रहा है। कहा है कि विभाग से पैसा न मिलने के कारण दिसंबर 2017 में बिटिया की तय शादी नहीं हो सकी। पत्र में ऐसा न होने पर उसने खुदकुशी करने की चेतावनी भी दी है। कमलाकांत का वेतन एरियर जनवरी 1999 से जून 2013 तक के बीच का है जो करीब 21 लाख से अधिक का बकाया है।