फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   5 lakh people took a dip of faith on Ganga Dussehra

Ballia News: गंगा दशहरा पर 5 लाख लोगों ने लगाई आस्था की डुबकी

Mon, 17 Jun 2024 03:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
5 lakh people took a dip of faith on Ganga Dussehra
बलिया। गंगा दशहरा का पर्व रविवार को मनाया गया। श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। दान पुण्य कर परिवार की मंगल कामना की। घाटों पर श्रद्धालुओं ने रुद्राभिषेक और गंगा आरती की। श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने से घाटों की ओर जाने वाले रास्तों पर जाम लग गया। इससे यातायात व्यवस्था सुबह के समय चार घंटे तक बेपटरी रही। लोगों को जाम से जूझना पड़ा। ट्रैफिक पुलिस टीएसआई समद खान सहकर्मियों के साथ पसीना बहाते दिखे।
विज्ञापन

शहर से सटे महावीर घाट, श्रीरामपुर, माल्देपुर समेत जिले के ग्रामीण अंचलों के गंगा घाटों पर करीब पांच लाख लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई और मां गंगा का पूजन और आरती की। इस दौरान घाटों पर पूजन सामग्री और फूल माला का करीब एक करोड़ रुपये का कारोबार हुआ, जिससे छोटे दुकानदारों के चेहरे खिले दिखें।
विज्ञापन

गंगा तथा छोटी सरयू के संगम तट माल्देपुर के सामने गंगा दशहरा के अवसर पर हजारों भक्तों ने डूबकी लगाई और मां गंगा का पूजन किए। इस अवसर पर आयुष डाॅक्टर्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. रामसुरेश राय, शारदा नंद चौबे, गणेश राय, गुड्डू राय, रामदेव वर्मा, तेज नारायण मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामगढ़ में गंगा दशहरा के अवसर पर रविवार के सुबह ब्रह्म मुहूर्त से श्रद्धालुओं ने गंगा नदी के हुकुम छपरा गंगा घाट पर आस्था की डुबकी लगाई। इस दौरान लोगों ने गंगा मैया का पूजन अर्चन कर दान पुण्य का काम किया। श्रद्धालुओं का वाहन एनएच 31 पर बेतरतीब ढंग से खड़ा होने के कारण पचरुखिया से लेकर रामगढ़ तक घंटों जाम की स्थिति बनी रही।
गंगा दशहरा पर भगवान शिव की पूजा का महत्व
सागरपाली क्षेत्र के माल्देपुर गंगा घाट पर रविवार को पुरुष, महिलाओं व बच्चों सहित अन्य गंगा भक्तों ने गंगा दशहरा के दिन गंगा स्नान कर दान पुण्य किया।
नरहीं क्षेत्र में गंगा दशहरा के अवसर पर उजियार गंगा तट पर आस्था का जन सैलाब उमड़ा रहा। श्रद्धालुओं ने गंगा नदी में आस्था की डुबकी लगाई तथा पूजन अर्चन दान पुण्य किया। मुंडन संस्कार करने वाले लोगों ने मंगला भवानी मंदिर जाकर दर्शन पूजन किया। बहुत से श्रद्धालु उजियार गंगा तट के ठीक सामने बक्सर रामरेखा घाट पर गंगा स्नान किया। दोपहर तक श्रद्धालुओं के लौटने का सिलसिला जारी रहा।
दयाछपरा। गंगा दशहरा के अवसर पर रविवार को भोर से ही श्रद्धालु नर नारियों का जत्था गंगा स्नान के लिए गंगा घाटों पर उमड़ पड़ा। नवरंगा गंगा घाट पर स्नान के लिए जाने वाले स्नानार्थियों को धूल और बालू से दो-चार होना पड़ा। श्रद्धालुओं ने स्नान के बाद गंगा घाट पर भगवान भास्कर को अर्घ्य के साथ ही तुलसी पूजन करने के उपरांत घाट पर मौजूद पंडितों को दान कर पुण्य अर्जित किया। क्षेत्र के नौरंगा गंगा घाट, दुबे छपरा, गोपालपुर, कन्हई ब्रह्मस्थान के पास घाट पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
बेल्थरारोड क्षेत्र में गंगा दशहरा के अवसर पर रविवार को सरयू नदी के विभिन्न तटों पर श्रद्धालु नर-नारियों ने आस्था की डुबकी लगाई तथा गंगा मैया की पूजा अर्चना कर मंगल कामना की। तत्पश्चात श्रद्धालुओं ने विभिन्न मंदिरों में मत्था टेक पुण्य व मंगल कामना की। इस दौरान चैनपुर गुलौरा मठिया शिव मंदिर, खैरा खास, तुर्तीपार, बेल्थरा बाजार, सहिया, हल्दीरामपुर आदि घाटों पर स्नानार्थियों की भीड़ रही। नदी घाट पहुंचने वाले मार्गों पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
000
घाटों पर रहा गंदगी का अंबार
जयप्रकाशनगर। गंगा नदी हो या सरयू नदी सभी घाटों पर गंदगी का अंबार है। रविवार को गंगा दशहरा पर विकास खंड मुरली क्षेत्र अंतर्गत गंगा नदी के शिवपुर घाट पर हजारों श्रद्धालुओं ने स्नान किया, लेकिन वहां एकत्रित कचरे के ढेर से परेशान रहे। क्षेत्र के रामकुमार सिंह, केके पाठक, चुन्नू पाठक, राजेश तिवारी, योगेंद्र यादव, कौशल किशोर पांडेय आदि ने बताया कि घाटों पर स्वच्छता के लिए किए जा रहे प्रयास नाकाफी हैं।

000
वाहनों की भीड़ लगा जाम, जूझते रहे लोग
गंगा दशहरा के दिन मुंडन संस्कार की भीड़ ने यातायात व्यवस्था को ध्वस्त कर दिया। इससे शहर समेत एनएच 31 पर वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। रविवार की भोर से ही गंगा दशहरा एवं मुंडन संस्कार के लिए श्रद्धालु स्कार्पियो, बोलेरो, जीप, पिकअप वैन, ई-रिक्शा, आटों रिक्शा, ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर मंगल गीत गाती महिलाओं का जत्था शहर के महावीर घाट, माल्देपुर घाट के अलावा हुकमछपरा, उजियार, सरंया गंगा घाट पर पहुंचना शुरू हुआ। जब तक पुलिस चौकन्ना होती सैकड़ों वाहन गंगा की रेती पर पहुंच गए। सुबह नौ बजे तक गंगा तट पर श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा तो पुलिस सभी वाहनों को सड़क के अगल-बगल पार्किंग शुरू कराई। हालांकि वाहनों की वापसी से शहर समेत देहात क्षेत्र के लोग भी जाम से जूझते रहे।
-------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed