फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   5 intersections will be built in Dadri Fair, will introduce the new generation to history

Ballia News: ददरी मेला में बनेंगे 5 चौराहे, नई पीढ़ी को इतिहास से कराएंगे रूबरू

Sun, 17 Nov 2024 02:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
5 intersections will be built in Dadri Fair, will introduce the new generation to history
बलिया। ऐतिहासिक ददरी मेला में जिला प्रशासन इस बार कुछ अलग करने की तैयारी में है। इसके लिए मेले में पांच चौराहे बनाए जाएंगे। जहां बलिया संस्कृति विरासत की झलक पेश की जाएगी।
विज्ञापन

मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन ने बताया कि इसके लिए ददरी मेले में महर्षि भृगु, दर्दर मुनी, शहीद चौक, भारतेंदु और बलिया 2.0 सर्कल के नाम से पांच चौराहा बनाएं जा रहे हैं। इनमें पहला चौराहा महर्षि भृगु के नाम से बनेगा, जो दर्दर मुनि के गुरु रहे। दूसरा चौराहा का दर्दरा मुनि के नाम से बनेगा, जिनके नाम पर ददरी मेला का आयोजन होता है। तीसरा चौराहा भारतेंदु हरिश्चंद्र के नाम से बनेगा, जिनके नाम पर भारतेंदु कला मंच लगता है। चौथा चौराहा वीर सपूतों की धरती होने के कारण शहीद चौक के नाम और पांचवां चौराहा बलिया 2.0 सर्कल के नाम से बनेगा, जो बलिया के विकास और भविष्य की योजनाओं को प्रदर्शित करेगा।
विज्ञापन

000
पहली बार बनेगी बलिया गली : सीआरओ त्रिभुवन ने बताया कि ददरी मेले में पहली बार बलिया के व्यापारियों और व्यंजनों के लिए बलिया गली बनेगी। यहां बलिया के ही व्यापारी और दुकानदारों को जमीन आवंटित की जाएगी। बलिया गली में सेल्फी प्वाइंट और विशिष्ट एक्टिविटी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेले में बनेगा शिकायत प्रकोष्ठ : ददरी मेले के व्यापारियों एवं दुकानदारों की समस्याओं के निराकरण हेतु शिकायत प्रकोष्ठ स्थापित किया गया है, जिसके नोडल उपजिलाधिकारी सदर आत्रेय मिश्रा हैं। साथ ही 8 घंटे -8 घंटे के हिसाब से तीन अधिकारियों की तैनाती की गई है। ताकि व्यापारियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
20 को जारी होगा ददरी मेला का लोगो : थीम सॉन्ग के बाद ददरी मेले का लोगो और थीम नारा भी भारतेंदु कला मंच पर 20 नवंबर को कवि सम्मेलन कार्यक्रम के दिन प्रकाशित किया जाएगा।

000
डीएम ने किया निरीक्षण
जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने शनिवार को ददरी मेला का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने भारतेंदु मंच के निर्माण को लेकर भी जरूरी निर्देश दिए। नपा के अधिशासी अधिकारी सुभाष कुमार ने मेले में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी डीएम को दी। इस दौरान मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन, एडीएम डीपी सिंह, नगर मजिस्ट्रेट इंद्रकांत त्रिवेदी आदि रहे।

------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed