फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   495 cm below warning point 56.615 m

Ballia News: चेतावनी बिंदु 56.615 मीटर से 495 सेमी नीचे

Sun, 13 Jul 2025 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
495 cm below warning point 56.615 m
बलिया। जिले में गंगा व सरयू का जलस्तर बढ़ने लगा है। गंगा दो सेमी प्रतिघंटे बढ़ रही है। एक दिन पूर्व तक सरयू नदी स्थिर थी लेकिन रविवार को एक सेमी प्रतिघंटे पानी बढ़ने लगा। शाम चार बजे गंगा बक्सर गेज पर 57.00 मीटर व गायघाट पर 56.12 मीटर पर बह रही थी। सरयू का जलस्तर तुर्तीपार गेज पर 62.520, चांदपुर गेज पर 55.95 व मांझी गेज 53.15 मीटर पर दर्ज किया गया। नदियों के जलस्तर में वृद्धि से तटवर्ती इलाकों में दहशत है।
विज्ञापन

मझौवां संवाददाता के अनुसार, गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। अब गंगा नदी चेतावनी बिंदु 56.615 मीटर से 495 सेमी नीचे बह रही हैं। नौरंगा, भुआल छपरा और चक्की में कटान तेज हो गई है। कटान के कारण सैकड़ों बीघे सब्जियां गंगा में विलीन हो गई हैं। कटान से नौरंगा, भुआल छपरा और चक्की गांव के किसान प्रभावित हुए हैं। अक्षय चौबे का कहना है कि पहले नदी का पानी धीरे-धीरे बढ़ता था, लेकिन अब कटान ने इसे और गंभीर बना दिया है।
विज्ञापन

हरी सब्जी की खेती क्षेत्र के हुकुम छपरा, पचरुखिया, मझौवां, धरमपुरा, शुक्ल छपरा, बेलहरी, गरया, नौरंगा, भुआल छपरा, चक्की, उपाध्याय टोला के विभिन्न हिस्सों में जीविका का साधन है। यहां के किसान सब्जियों की बड़े शहरों में भी आपूर्ति करते हैं। कई किसान अपना जीविका खो चुके हैं। किसान लकड़ी मिश्र ने बताया कि इस साल कई बीघे में हरी सब्जियों की खेती की थी, लेकिन गंगा ने सब कुछ बहा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गायघाट गेज पर रविवार की शाम 4 बजे गंगा का जलस्तर 56.120 मीटर दर्ज किया गया। 2 सेमी प्रति घंटे जलस्तर में बढ़ोतरी हो रही है। खतरा बिंदु 57.615 मीटर व मीडियम फ्लड लेवल 58.615 मीटर है।---------
उठेगी कटान की समस्या : अंचल
मझौवां। क्षेत्रीय विधायक जयप्रकाश अंचल ने बैरिया विधानसभा क्षेत्र को कटान से मुक्ति दिलाने के लिए विधानसभा में इस मुद्दे को गम्भीरता पूवर्क उठाने की बात कही है। बताया कि फिलहाल सोनरटोला से लेकर नौरंगा ,भुआल छपरा, चक्की, उपाध्याय टोला और भगवानपुर की जनता को गंगा के कटान से हर साल जूझना पड़ रहा है।

कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग-31 के बचाव कार्य के लिए हुकुम छपरा किमी 26.250 पर एक स्पर 5 करोड़ 5 लाख और रामगढ़ में किमी 27.500 से 27.950 के बीच 8 करोड़ 30 लाख 59 हजार से चार कटर और उसके गैपिंग में पार्कोंपाइन का कार्य होना था लेकिन आज तक नहीं किया जा सका। इससे 60 हजार की आबादी परेशान है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई तक चुपचाप नहीं बैठेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed