फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   454 culverts located on canals will be repaired with 2.13 crores

2.13 करोड़ से दुरुस्त होंगी नहरों पर स्थित 454 पुलिया

Wed, 14 Jul 2021 10:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 10:06 PM IST
विज्ञापन
454 culverts located on canals will be repaired with 2.13 crores
बलिया। जिले के विभिन्न नहरों पर स्थित जर्जर पुलियों के मरम्मत व पुनर्निर्माण को लेकर सिंचाई विभाग ने कवायद तेज कर दी है। कई पुलिया तो वर्ष 2008 से 2012 के बीच के हैं जो अधूरे पड़े थे उनका भी कायाकल्प होगा। सिंचाई विभाग के प्रस्ताव पर शासन ने मंजूरी दे दी है। शासन की ओर से विभाग को 50 लाख की धनराशि भी जारी कर दी गई है।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के जिम्मे नहरों का संचालन होने के साथ ही नहरों के मरम्मत व उनकी देखरेख भी है। विभाग के अधिशासी अभियंता ने बताया कि जिले में वर्ष 2008 से 2012 के बीच अलग-अलग नहरों में पुलिया का निर्माण शुरू किया गया लेकिन अधिकांश पुलिया का निर्माण पूरा नहीं हो सका। शासन की ओर से इस बाबत रिपोर्ट मांगी गई थी। बताया कि जिले में अधूरे पड़े पुलियों के अलावा कई ऐसी भी पुलिया हैं जो नहरों के चौड़ीकरण के कारण क्षतिग्रस्त हो गई थीं। कहा कि पहले जिले में दोहरी घाट परियोजना के तहत नहरें थीं जो बाद में शारदा सहायक परियोजना के तहत नहरें चौड़ी की गई। कुल 454 पुलियों के मरम्मत का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था जिसके मरम्मत की स्वीकृति हो चुकी है। इसके लिए कुल 2.13 करोड़ की राशि भी मंजूर हो चुकी है। इसके अलावा नहरों पर जिले में कुल 12 नए पुलियों का भी निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए भी आठ करोड़ की धनराशि स्वीकृत हुई है। बताया कि इसमें तीन पुलिया निर्माण के लिए प्रति पुलिया 1.16 करोड़ व एक पुलिया के लिए 42 लाख की स्वीकृति हुई है। बताया कि वर्तमान में 50 लाख की धनराशि शासन से मिली है और जल्द ही पुलिया मरम्मत का काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

-------------------
नहरों पर क्षतिग्रस्त 454 पुलियों के मरम्मत व 12 पुलियों का नवनिर्माण कराने के लिए शासन से स्वीकृति मिली है। यह कार्य जल्द ही शुरू कराए जाएंगे।
- सीबी पटेल, अधिशासी अभियंता, सिंचाई विभाग, बलिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed