{"_id":"631632214c063156534a4be5","slug":"44-teachers-of-the-district-honored-on-teacher-s-day-ballia-news-vns672721755","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक दिवस पर जिले के 44 शिक्षक हुए सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक दिवस पर जिले के 44 शिक्षक हुए सम्मानित
विज्ञापन
शिक्षक दिवस पर कलेक्ट्रेट सभागार में डॉ. निर्मला गुप्ता को राज्य पुस्कार एवं अंगवस्त्रम देकर सम?
- फोटो : BALLIA
बलिया। शिक्षक दिवस पर कलेक्ट्रेट सभागार में शिक्षक सम्मान समारोह हुआ। राज्य पुरस्कार के लिए चयनित शिक्षिका निर्मला गुप्ता के सम्मान में आयोजित इस कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 44 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने किया। सांसद नीरज शेखर के साथ शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
मंत्री दयाशंकर सिंह ने राज्य स्तर पर पुरस्कार प्राप्त करने वाले तीनों अध्यापकों को बधाई का पात्र और अन्य अध्यापकों के लिए प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय पुरस्कार प्राप्त करने वाली शिक्षिका निर्मला गुप्ता की चुनौतियों भरी कहानी प्रेरित करती है। निर्मला गुप्ता के विद्यालय पर जो भी कमी होगी, उसे दूर कराया जाएगा। इसके लिए अपनी निधि के अलावा सीएसआर फंड से धन दिलवाने का भी आश्वासन दिया। उस विद्यालय को एक मॉडल व आदर्श विद्यालय बनाने की दिशा में प्रयास करने का निर्देश बीएसए को दिया। राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने सर्वपल्ली राधाकृष्णन को नमन करते हुए इस बात पर विशेष बल दिया कि सभी अध्यापक अपने दायित्वों को समझें और उसका निर्वहन ईमानदारी से करें।
मां को समर्पित किया सम्मान
बलिया। पुरस्कार प्राप्त करने के बाद शिक्षिका निर्मला गुप्ता ने कहा कि इस सम्मान से निश्चित रूप से मेरा उत्साह बढ़ा है। अपनी मां को यह सम्मान समर्पित करते हुए कहा कि हमारी मां ने घर से विरोध कर मुझे पढ़ाया-लिखाया। उच्च शिक्षा तक ग्रहण करने में हर क्षण मदद की। इंटर की पढ़ाई के दौरान शादी हो गई। इसके बाद तमाम प्रतिकूल परिस्थिति आई पर मैं हिम्मत नहीं हारी। अपनी पढ़ाई जारी रखी। 2006 में शिक्षिका होने के बाद से बच्चों के प्रति पूरी तरह समर्पित रही। इस दौरान शिक्षक दिवस पर लखनऊ में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का भी सीधा प्रसारण दिखाया गया।