{"_id":"5c4356a2bdec2273aa6ba30e","slug":"41547916962-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनचौपाल में सांसद ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनचौपाल में सांसद ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। शिवपुर दियर नंबरी एवं जवही गांव में शनिवार को जन चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें सांसद भरत सिंह ने अधिकारियों के साथ ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। सांसद ने दो सौ गरीबों को कंबल का वितरण किया साथ ही आयुष्मान भारत का गोल्डन कार्ड भी वितरित किया। सांसद ने ग्रामीणों की शिकायत पर मिड-डे मिल में बच्चो को घटिया भोजन देने पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को जांच करने व राशन वितरण में अनियमितता पर डीएसओ को जांच कर कार्रवाई करने को कहा।
जन चौपाल को संबोधित करते हुए सांसद सिंह ने कहा कि भारत सरकार की अनेक जनहित योजनाओं द्वारा गरीबों के जीवन स्तर को ठीक करने का काम किया जा रहा है। उज्ज्वला योजना के द्वारा करोड़ों माताओं, बहनों को जहरीले धुएं से मुक्ति मिली है तो आयुष्मान भारत योजना से गरीबों को मुफ्त में चिकित्सीय लाभ, सौभाग्य योजना के माध्यम से सभी गरीब परिवारों को मुफ्त में बिजली का कनेक्शन उपलब्ध कराया जा रहा है। सरकार ने विकास को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के संकल्प से कार्य किया है। रेलवे यात्री सुविधाओं के लिए जिले में वाशिंग पिट का कार्य प्रगति पर है जिसके निर्मित होते ही बलिया से सीधे सभी महानगरों के लिए रेल परिचालन सुलभ हो जाएगा। इस मौके पर डीडीओ शशिमौली मिश्रा, तहसीलदार गुलाब चंद्रा, उपनिदेशक कृषि इंद्राज, बीएसए संतोष कुमार राय, डीएसओ केजी पांडेय आदि के अलावा प्रेम नाथ सिंह, शैलू सिंह, टुन्ना सिंह, राजू सिंह, बब्बलू सिंह, सुनील सिंह, अरुण सिंह बंटू, अरुण सिंह गामा, अनिल यादव, अखिलेश चौबे, विन्ध्याचल चौबे आदि रहे।