फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   गैस एजेंसी संचालकों ने किया प्रदर्शन

गैस एजेंसी संचालकों ने किया प्रदर्शन

Sat, 15 Sep 2018 01:32 AM IST
Updated Sat, 15 Sep 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
गैस एजेंसी संचालकों ने किया प्रदर्शन
बलिया। एलपीजी वितरक संघ के बैनर तले जिले के गैस एजेंसी संचालकों ने अपनी-अपनी दुकानें बंदकर ताड़ीबड़ा गांव के गैस एजेंसी कैशियर की हत्या का विरोध किया। इस दौरान मौन जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट में अपना आक्रोश प्रदर्शित किया।
विज्ञापन

गैस एजेंसी संचालकों ने कहा कि अपराधियों द्वारा गोदाम के पास कैशियर की हत्याकर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। केंद्र सरकार को बड़े पैमाने पर टैक्स दिया जाता है लेकिन उनकी सुरक्षा के लिए कोई खास व्यवस्था शासन-प्रशासन की ओर से नहीं की जाती है। अपराधियों की गिरफ्तारी 48 घंटे के अंदर किए जाने और मृतक के परिजनों को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की गई। कहा कि अगर ऐसा नहीं किया जाता है तो तीन तेल कंपनियों के समस्त गैस एजेंसी संचालक अनिश्चितकालीन आंदोलन के विवश होंगे। इस मौके पर गैस एजेंसी संचालकों ने नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर मांग की कि मृतक परिवार को तत्काल आर्थिक मदद दिलाई जाए। वहीं, दूसरी ओर एलपीजी वितरक संघ के सदस्यों ने एक लाख रुपये आर्थिक मदद का चेक परिजनों को भेजवाया। इस मौके पर अनिल चौबे, राहुल सिंह, अभिज्ञान तिवारी, रंगनाथ मिश्र, संजय राय, चंद्रमोहन तिवारी, अजय पाठक, प्रदीप गुप्ता, राजेश सिंह, अनुज प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed