{"_id":"596f95014f1c1b171f8b45b1","slug":"41500484865-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाज को नई दिशा देने के लिए पार्टी कर रही कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाज को नई दिशा देने के लिए पार्टी कर रही कार्य
Updated Wed, 19 Jul 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा के मद्देनजर बुधवार को भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसमें वक्ताओं ने कहा कि भाजपा समाज निर्माण की दिशा में कार्यक्रम का आयोजन कर रही है।
बैठक को संबोधित करते क्षेत्रीय अध्यक्ष उपेंद्र दत्त शुक्ला ने कहा कि शताब्दी वर्ष के अवसर पर पंडित जी की सोच के अनुरूप पार्टी जनकल्याणकारी और समाज निर्माण की दिशा में सार्थकतायुक्त कार्यक्रम आयोजित कर रही है। कार्यक्रमों को कैसे सफल बनाए जाए इसके लिए पार्टी नेतृत्व गंभीर है। समाज के विभिन्न वर्गो, पिछड़ा, अनुसूचित जनजाति, युवा, बुद्धिजीवी, पेशेवर किसान संबंधी सभी के सहयोग से बहुयामी कार्यक्रम चलाए जा रहे है। कहा कि कार्यकर्ताओं के सम्मान से समझौता नहीं किया जाएगा। बैठक में पूर्व जिला प्रभारी देवेंद्र सिंह ने सभी संयोजकों से कार्यक्रम के संबंध में जानकारी ली। इस मौके पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष देवेंद्र यादव, डा. आलका राय, अनूप चौबे, दिनेश्वर सिंह, लक्ष्मण सिंह, माधव प्रसाद गुप्ता, संजय मिश्र रहे। अध्यक्षता विनोद शंकर दूबे तथा संचालन जयप्रकाश साहू ने किया।