फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   4 billion 42 million resolved

4 अरब 42 करोड़ का प्रस्ताव पारित

Sat, 28 Feb 2015 10:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Sat, 28 Feb 2015 10:53 PM IST
विज्ञापन
4 billion 42 million resolved
विकास भवन के सभाकक्ष में जिला योजना समिति की बैठक शनिवार को जंतु उद्यान राज्यमंत्री/प्रभारी जिलामंत्री शिवप्रताप यादव की अध्यक्षता में हुई।
विज्ञापन


इसमें वर्ष 2015-16 के लिए कार्य योजना तैयार की गई। इसके लिए कुल चार अरब 42 करोड़ की परियोजना का प्रस्ताव पारित किया गया। इस दौरान समिति के सदस्यों ने विकास के लिए अपने सुझाव के साथ ही शिकायतें भी दर्ज कराई। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने जिले के विकास के लिए सभी प्रतिनिधियों से बेहतर कार्य करने का आह्वान किया।

इस दौरान प्रभारी जिलामंत्री ने क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी की अनुपस्थिति पर स्पष्टीकरण देने को कहा। प्रभारी मंत्री ने कहा कि जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने में जिला योजना की यह बैठक प्रभावी होगी। इस दौरान स्वास्थ्य एवं समाज कल्याण विभाग में शिकायतें ज्यादा आने पर संबंधित अधिकारियाें को सुधार लाने की हिदायत दी। कहा कि सभी विभाग के अधिकारी अपने सभी योजनाओं की जानकारी सभी जनप्रतिनिधियों को दें। इसके साथ ही व्यापक प्रचार-प्रसार भी कराएं।
विज्ञापन


लोनिवि के दोनाें एक्सईनाें को निर्देश दिया के जन प्रतिनिधियाें की मांग पर जर्जर सड़कों को शीघ्र ठीक कराई जाय। इसीक्रम में डीएम यशवंत राव ने मंत्री को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि जिला योजना समिति की बैठक में प्रत्येक बिंदुआें पर खुली चर्चा हुई और विचाराें का आदान-प्रदान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें महत्वपूर्ण विषय सामने आए। इस दौरान विधायक मो. रिजवी द्वारा समाज कल्याण विभाग व समाजवादी पेंशन की शिकायत को उन्होंने गंभीरता से लिया।
उन्होंने जन प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि विकास संबंधी सुझावों को इस वर्ष की संरचना में शामिल किया जाएगा।

इस दौरान जिला पंचायत सदस्य संजय यादव और नागेंद्र बहादुर सिंह ने पेड़ों की निलामी में हुई अनियमितता की जांच की मांग की। इस पर डीएम ने आश्वासन दिया कि गलती मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। सफाईकर्मियाें की शिकायत पर डीपीआरओ बालेशधर द्विवेदी को सचेत किया। भाजपा विधायक उपेंद्र तिवारी ने कई सड़कों पर गिट्टी डालकर छोड़ने तथा मानक के विपरीत कार्य होने की शिकायत की।


इसी प्रकार अन्य सदस्यों द्वारा भी कई शिकायतें की गई। इस पर डीएम ने किसी का निस्तारण तो किसी की जांच कराने की आश्वासन दिया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रामधीर सिंह, विधायक मो. रिजवी, भाजपा विधायक उपेंद्र तिवारी, विधायक गोरख  पासवान, विधायक जयप्रकाश अंचल, जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह, सीडीओ के बालाजी, एडीएम केपी सिंह समेत अन्य विभागों के कई  अधिकारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed