फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   34 new positives found, negligence remains the same

मिले 34 नए पॉजिटिव, लापरवाही जस की तस

Wed, 12 Jan 2022 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
34 new positives found, negligence remains the same
बलिया। एक ओर कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। वहीं दूसरी ओर इसको लेकर लोग लापरवाह होते जा रहे हैं। आलम यह है कि बाजार, दुकाल, माल आदि स्थानों पर भीड़ होने लगी है। जिसके कारण शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जाम की स्थिति बन जा रही है। इतना ही नहीं लोग मॉस्क लगाना भी मुनासिब नहीं समझ रहे है। इसके अलावा सोशल डिस्टेसिंग का पालन और हाथ को सैनिटाइज भी नहीं किया जा रहा है। दुकानदार व मॉल संचालक भी मास्क लगाने के लिए ग्राहकों को नहीं कह रहे है। इसके अलावा उनके यहां सैनिटाइज की भी कोई व्यवस्था नहीं है। हैरानी की बात है कि गाइड लाइन को पालन कराने वाले भी कही भी नजर नहीं आ रहे है।
विज्ञापन

आखिरकार कोरोना ने जनपद में शतक पार कर ही दिया। बुधवार को आई रिपोर्ट में 34 लोग नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिले में अब संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 106 हुई। बुधवार को चार लोग और स्वस्थ हुए। इस प्रकार अब तक कुल 10 लोग उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि एक्टिव केस की संख्या 96 है। बुधवार को 5641 लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया। इसकी जानकारी देते नवागत मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. नीरज कुमार पांडेय ने बताया कि जनपद में कोरोना की तीसरी लहर तेजी से पांव पसार रहा है। इसके रोकथाम के लिए जनपद में करीब 75 टीमें प्रतिदिन चार से पांच हजार तक सैंपलिंग लेेने में जुटी है। वहीं टीकाकरण भी नगर से लेकर ग्रामीण स्तर पर व्यापक स्तर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम सभी को पूर्व की भांति कोरोना प्रोटोकाल का अक्षरश: पालन करना होगा। जैसे मुंह पर मास्क लगाना, बार-बार साबुन से हाथ धोना, हाथ को सैनिटाइज करना, सोशल डिस्टेसिंग का पालन करना तथा भीड़भाड़ वाले स्थान से बचना आदि शामिल है। इसके अलावा अधिकाधिक संख्या में टीकाकरण कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed