फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   3227 farmers could not sell paddy even after registration

पंजीकरण के बाद भी 3227 किसान नहीं बेच सके धान

Tue, 01 Mar 2022 11:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 11:10 PM IST
विज्ञापन
3227 farmers could not sell paddy even after registration
बलिया। धान खरीद की तिथि सोमवार को समाप्त हो गई। अंतिम दिन तक किसान परेशान रहे लेकिन अधिकांश क्रय केंद्रों पर खरीद नहीं हुई। पंजीकरण के सापेक्ष 3227 किसान अपना धान क्रय केंद्र पर नहीं बेच सके। इस वर्ष शुुरुआत में जनपद के लिए 124400 मी. टन लक्ष्य निर्धारित किया गया लेकिन एक पखवाड़ा पहले लक्ष्य घटाकर 98 हजार मी. टन कर दिया गया। अब अधिकारी इस लक्ष्य से अधिक खरीद का दावा कर अपनी पीठ थपथपा रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में एक नवंबर से 28 फरवरी तक धान की खरीद की गई। क्रय केंद्रों पर धान बेचने के लिए कुल 22754 किसानों ने पंजीकरण कराया था। चार महीने में 19527 किसानों से एक लाख 952 मी. टन धान की खरीद की गई है। इस वर्ष धान खरीद को लेकर किसान काफी परेशान रहे। अंतिम दिन सोमवार को तो अधिकांश क्रय केंद्रों पर खरीद नहीं हुई।लगातार नियमों के बदलाव से किसानों को क्रय केंद्रों पर धान बेचने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। आलम यह रहा कि जब किसानों के धान तैयार हुए तो क्रय केंद्र ही बंद होने लगे जनवरी तक 40 फीसदी क्रय बंद हो गए। जो संचालित रहे वहां भी धान खरीद में खूब मनमानी हुई।
विज्ञापन

सात दिनों में 1780 किसानों से हुई 1780 मी. टन धान की खरीद
सात दिनों में क्रय केंद्रों पर कुल 1780 किसानों से 6872 मी. टन धान की खरीद की गई। 21 फरवरी को कुल 17747 किसानों से 94080 मी. टन खरीद हो सकी थी जबकि अंतिम दिन तक कुल 19527 किसानों से एक लाख 932 मी. टन खरीद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों के 1331 लाख का भुगतान नहीं
इस वर्ष किसानों से कुल 19584 लाख की धान खरीद हुई। इसके सापेक्ष 18253 लाख ही भुगतान किसानों के खाते में भेजा गया है। इसको लेकर किसान परेशान हैं।
जिले में धान खरीद का लक्ष्य घटाकर 98 हजार मी. टन किया गया था। इससे अधिक धान की खरीद की गई है। किसानों के बकाया भुगतान कराने का काम जारी है।
- अविनाश चंद्र सागरवाल, जिला विपणन अधिकारी, बलिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed