फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   3225 individual toilets to be built in the district from 3.87 crores

जिले में 3.87 करोड़ से बनेंगे 3225 व्यक्तिगत शौचालय

Thu, 22 Sep 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
3225 individual toilets to be built in the district from 3.87 crores
स्वच्छ भारत मिशन के तहत वर्ष 2022-23 में भी जिले में 3225 व्यक्तिगत शौचालय निर्माण के लिए शासन ने हरी झंडी दे दी है। चयनित लाभार्थियों के खाते में धनराशि सीधे शासन से भेजी जाएगी। इन शौचालयों के निर्माण पर 3.87 करोड़ रुपये खर्च होंगे। हालांकि जिले में व्यक्तिगत शौचालय निर्माण के लिए अब तक 52862 लोगों ने आवेदन किया है जिसकी जांच की जा रही है। अब तक 1008 आवेदनों को निरस्त किया गया है।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत जिले के अधिकांश गांवों में सामुदायिक शौचालयों कराया जा चुका है। इस बीच शासन की ओर से व्यक्तिगत शौचालय के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा उपलब्ध करा दी। जिले के विभिन्न गांवों लोगों ने आवेदन किया है। विभागीय अधिकारियों की ओर से इन आवेदनों की जांच कराते हुए आवेदनों को अग्रसारित किया जा रहा है। अब सरकार की ओर से इस वर्ष के लिए 3225 व्यक्तिगत शौचालय निर्माण का लक्ष्य निर्धारित कर दिया है। इन शौचालयों के निर्माण के लिए शासन की ओर से ही लाभार्थी के खाते में धनराशि भेजी जाएगी। बताया जाता है कि अब तक विभाग की ओर से 2129 पात्र लाभार्थियों के आवेदनों को भेजा जा चुका है।
विज्ञापन

व्यक्तिगत शौचालय के लिए मारामारी
जिले में व्यक्तिगत शौचालय निर्माण के लिए मारामारी मची है। हालांकि जांच में कई अपात्र मिल रहे हैं। अब तक विभिन्न गांवों के कुल 52862 लोगों ने व्यक्तिगत शौचालय के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है। इनकी जांच संबंधित ब्लॉक की ओर से कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यक्तिगत शौचालय निर्माण के लिए आवेदन प्राप्त हो रहे हैं। आवेदनों की संबंधित ब्लॉकों से जांच कराने के बाद आगे बढ़ाया जा रहा है। आवेदक के पात्र पाए जाने पर शौचालय निर्माण के लिए धनराशि मिलेगी।
- इसरार अहमद, जिला सलाहकार, स्वच्छ भारत मिशन, बलिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed