फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   अब परवल व हरी मिर्च की खेती करने वालों को नहीं उठानी पड़ेगी क्षति

अब परवल व हरी मिर्च की खेती करने वालों को नहीं उठानी पड़ेगी क्षति

Thu, 18 Apr 2019 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
अब परवल व हरी मिर्च की खेती करने वालों को नहीं उठानी पड़ेगी क्षति
बैरिया। अब परवल व हरी मिर्च की खेती करने वाले किसानों को दैवीय आपदा से क्षति नहीं उठानी पड़ेगी। उद्यान व खाद्य प्रसंस्करण विभाग ने उक्त दोनों फसलों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत बीमित करने का निर्णय लिया है। पहले उक्त दोनों फसलें बीमित नहीं थी, लिहाजा दैवीय आपदा जैसे बढ़ सूखा, ओला बृष्टि से फसलों को भारी नुकसान होती था, तब किसानों की कमर टूट जाती थी। इंटक के जिलाध्यक्ष विनोद सिंह ने जिलाधिकारी के समक्ष परवल व हरी मिर्च की खेती करने वाले किसानों की इस समस्या को रखा था तथा उन्हें बताया था कि जनपद के मुरली छपरा, बैरिया व बेलहरी विकास खंड के विभिन्न गांवों के दर्जनों किसान मिर्च व परवल की खेती करते हैं। इनकी फसलों को बीमित किया जाय ताकि किसानों को भारी नुकसान से बचाया जा सके। जिलाधिकारी ने इस प्रकरण पर गम्भीरता दिखाते हुवे इस संदर्भ में जरूरी कार्यवाही के लिये जिला उद्यान अधिकारी को पत्र भेजकर कृत कार्यवाही से अवगत कराने का निर्देश दिया था। जिला उद्यान अधिकारी ने पूरे प्रकरण को अपने संस्तुति के साथ खाद्य व प्रसंस्करण तथा उद्यान निदेशक को पत्र भेजकर परवल व हरी मिर्च को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बीमित फसल की सूची में शामिल करने का आग्रह किया जिस पर सम्बंधित बिभाग ने अपनी सहमति प्रदान कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed