फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   पोखरे में नहाते समय युवक डूबा, मौत

पोखरे में नहाते समय युवक डूबा, मौत

Fri, 12 Apr 2019 10:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2019 10:26 PM IST
विज्ञापन
पोखरे में नहाते समय युवक डूबा, मौत
मनियर । कस्बा स्थित नवका बाबा के स्थान पर नवरात्र मेले में आए सिवान (बिहार) के थाना जेवी नगर क्षेत्र के महमदपुर गांव निवासी दरोगा यादव के पुत्र मुगल यादव (17) की शुक्रवार को पोखरे में नहाते समय डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन

नवका बाबा के स्थान पर नवरात्र पर लगे मेले में बिहार के सिवान जिला के थाना जेवी नगर (तरवारा) के महमदपुर गांव निवासी दरोगा यादव का 17 वर्षीय पुत्र मुगल यादव अपने गांव के आधा दर्जन लोगों के साथ गुरुवार को पूजा के लिए आया था। शुक्रवार की सुबह करीब सात बजे बाबा के स्थान के आगे बने पोखरे में स्नान करते वक्त गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। स्थानीय लोगों ने किसी तरह उसे निकाला और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर ले गए जहां पर डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने युवक के परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन रोने लगे। साथ आए पड़ोसी रामनाथ यादव ने नहाते वक्त युवक की डूबने से मौत की तहरीर दी। मृतक युवक तीन भाई व एक बहन में सबसे छोटा था। इस बाबत बांसडीह सीओ अशोक सिंह ने बताया कि पता चला है कि नवका बाबा के स्थान पर बने पोखरे में नहाते समय एक युवक की डूबने से मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed