फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   43वां वल्ड क्रांस कंट्री में अनिल यादव ने मनवाया लोहा

43वां वल्ड क्रांस कंट्री में अनिल यादव ने मनवाया लोहा

Thu, 11 Apr 2019 10:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2019 10:22 PM IST
विज्ञापन
43वां वल्ड क्रांस कंट्री में अनिल यादव ने मनवाया लोहा
वर्ल्ड क्रास कंट्री में हिस्सा लेकर लौटे अनिल का स्वागत
विज्ञापन

बलिया। डेनमार्क के आरएस शहर में आयोजित दस किलोमीटर के 43वें वर्ल्ड क्रांस कंट्री में हिस्सा लेकर लौटे अनिल यादव का स्वागत किया गया। वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में गुरुवार को आयोजित सम्मान समारोह में ओलंपिक संघ की ओर से अनिल यादव को सम्मानित किया गया। उनको पगड़ी पहनाने के बाद स्मृति चिह्न, अंगवस्त्रम प्रदान कर भृगु खेल रत्न से नवाजा गया। उनके कोच गोविंद गुप्त को भृगु द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

इस मौके पर क्रीड़ाधिकारी एमडी यादव ने कहा कि खिलाड़ी अनुशासन में नहीं रहता है तो आगे नहीं बढ़ पाता है। खिलाड़ी में अनुशासन होना जरूरी है। धीरेंद्र शुक्ल ने कहा कि अनिल यादव अंतरराष्ट्रीय एथलिट एसोसिएशन के तत्वावधान में डेनमार्क में आयोजित वर्ल्ड क्रास कंट्री चैंपियनशिप हिस्सा लिया था। उसने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले ही नहीं बल्कि देश का नाम रौशन किया। इस मौके पर प्रधान संघ के मंडल अध्यक्ष विमल पाठक, डॉ. अरविंद शुक्ल, धीरेंद्र शुक्ल, भीम यादव, पवन राजा, गिरीश दूबे, अजय सिंह, खुर्शीद अहमद, सपना चौधरी, आशा उपस्थित रहे। पंकज सिंह ने संचालन किया। मिथिलेश श्रीवास्तव ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed