फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   अतिक्रमण हटाओ अभियान चलेगा

अतिक्रमण हटाओ अभियान चलेगा

Wed, 06 Feb 2019 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Feb 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाओ अभियान चलेगा
बेल्थरारोड । नगर में जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए छह फरवरी को अतिक्रमण अभियान चलेगा। इसे लेकर हड़कंप की स्थिति है। गौरतलब है कि नगर में अवैध अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रशासन ने सख्त रवैया अपनाया है। इसके लिए एसडीएम ने अतिक्रमण को लेकर सर्वे कराया तथा नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी को अतिक्रमण हटाने के लिए आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन

इस बाबत अतिक्रमणकारियों को चिह्नित कर नोटिस जारी किया गया। नोटिस में अतिक्रमणकारियों से मुख्य सड़क के उत्तर और दक्षिण पटरियों के अलावा नालों से स्वत: अतिक्रमण हटा हटा लेने को कहा गया। नोटिस में निर्धारित समय के भीतर अतिक्रमण नहीं हटाने पर गत चार फरवरी को अतिक्रमण अभियान चलाकर अवैध अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी गई,लेकिन अपरिहार्य कारणों से चार फरवरी को अतिक्रमण नहीं हटाया जा सका और प्रशासन की ओर से छ: फरवरी को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने की घोषणा की गई है। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी बृजेश गुप्ता ने बताया कि अतिक्रमण हटाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। त्रिमुहानी से अभियान शुरू किया जाएगा और नगर में सर्वत्र अभियान चला कर अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed