{"_id":"5c59c224bdec224bc62b500a","slug":"31549386276-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश में आपात काल की स्थिति : भायुका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश में आपात काल की स्थिति : भायुका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। पश्चिम बंगाल में खड़ा राजनीतिक और संवैधानिक संकट भाजपा की ही देन है। शारदा घोटाले के मामले में भाजपा कई लोगों को बचा रही है और सीधे तौर पर ममता बैनर्जी और उसके नजदीकी लोगों को निशाने पर ले रही है। इसे लेकर ममता का विरोध और कार्रवाई बिल्कुल सही है। सीबीआई के दुरुपयोग से लेकर सभी संवैधानिक संस्थाओं का भाजपा जिस तरह दुरुपयोग कर रही है। इसने इस देश में आपातकाल जैसी स्थिति पैदा कर दी है।
यह बातें भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव चंद्र यादव ने मंगलवार को लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले में पत्रकार वार्ता के दौरान कहीं। यह पूछे जाने पर कि शारदा घोटाला मामले में ममता को सलाखों के पीछे भेजने की वकालत करने वाली कांग्रेस और राहुल गांधी आज ममता के साथ क्यों खड़े दिखाई देते हैं, उन्होंने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार के खिलाफ है लेकिन सीबीआई के दुरुपयोग को वह बर्दाश्त नहीं करेगी। कहा कि इस मामले से जुड़े मुकुल राय, हेमंत और सुदीप्तो सेन के ऊपर कोई कार्रवाई नहीं हो रही और राजीव कुमार पर दबाव डालकर मनगढ़ंत केस बनाने के लिए सीबीआई भेज दी जा रही है। वर्तमान में ममता बनर्जी ने जो किया वह ठीक किया। हालांकि उन्होंने इसी बहाने ममता से कांग्रेस के गठजोड़ और तीसरे मोर्चे का कांग्रेस को साथ के लिए ममता का समर्थन करने की बात से नकार दिया।
प्रियंका के राजनीति में आने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह युवा नेता हैं। उनके आने से पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश है। उन्होंने कहा कि भारतीय युवा कांग्रेस की ओर से प्रदेश और देश में इस वक्त भाजपा के वायदों की पोल पट्टी खोली जा रही है। भाजपा के दो करोड़ लोगों को रोजगार देने के जुमले, जीएसटी और नोटबंदी से होने वाली परेशानी, किसानों पर स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू न कर उन्हें अंतरिम बजट ठगे जाने और 13 चुनिंदा उद्यमियों को लाखों करोड़ का कर्ज माफ करने संबंधी तथ्यों को जनता के सामने रखने का काम कर रहे हैं।