फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   श्रीकृष्ण रुपसज्जा प्रतियोगिता में छात्रों ने दी प्रस्तुति

श्रीकृष्ण रुपसज्जा प्रतियोगिता में छात्रों ने दी प्रस्तुति

Tue, 04 Sep 2018 12:09 AM IST
Updated Tue, 04 Sep 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
श्रीकृष्ण रुपसज्जा प्रतियोगिता में छात्रों ने दी प्रस्तुति
बलिया। नगर के नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण रुप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने अपने सहयोगी छात्र-छात्राओं संग राधा कृष्ण बनकर प्रस्तुति दी। जिसे देखकर अभिभावक एवं शिक्षक मंत्रमुग्ध हो गए। इस दौरान छात्राओं ने भिन्न-भिन्न गीतों पर अपनी प्रस्तुति देकर वाहवाही लूटी। छात्रों ने कई प्रकार की मनामोहक झांकियां भी प्रस्तुत किया, जिसमें अव्वल छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. इफ्तेखार खां ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने छात्रों के कला और उसके सजावट को सराहा। कहा कि जीवन एक कला है, इसमें हम अपने आप को कई तरीके से सजा सकते है। इस मौके पर प्रबंध समिति के अध्यक्ष डा. विनोद कुमार सिंह ने छात्रों को जन्माष्टमी की बधाई दी। कहा कि इस पर्व को हम पूरे देश में सामाजिक समरसता के लिए मनाते है। इस मौके पर बृजेश शुक्ल, प्रशांत पांडेय, प्रधानाचार्य बजरंग प्रताप सिंह, प्रभुनाथ तिवारी, प्रियंका राय, धनश्याम पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed