फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   खो-खो क्लब चैंपियनशिप का शानदार आगाज

खो-खो क्लब चैंपियनशिप का शानदार आगाज

Sat, 19 May 2018 12:17 AM IST
Updated Sat, 19 May 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खो-खो क्लब चैंपियनशिप का शानदार आगाज
बलिया। प्रथम यूपी खो-खो क्लब चैंपियनशिप का शुभारंभ शुक्रवार को बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सूर्यप्रताप शाही व विशिष्ट अतिथि आनन्देश्वर पांडेय तथा दिल्ली ओलंपिक संघ के जनरल सेक्रेटरी सुरेश शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। शुभारंभ आयोजन में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से पहुंची 54 टीमों ने मार्चपास्ट किया।
विज्ञापन

जनपद में पहली बार आयोजित यूपी खो-खो क्लब चैंपियनशिप उद्घाटन समारोह में खिलाड़ी अपनी जर्सी पहने हुए शामिल हुए। अपने जनपद के नाम की तख्ती के साथ सभी टीमों के खिलाड़ी कतारबद्ध खड़े हो, माहौल को और खुशनुमा बना दिये। वहीं, प्रशिक्षक भी निर्धारित परिधान में दिखे। सांसद भरत सिंह की अध्यक्षता में उद्घाटन समारोह में विधायक आनंद स्वरूप शुक्ल, चेयरमैन अजय कुमार, बीएसए संतोष कुमार राय, डॉ सुधा रानी, सनबीम स्कूल बलिया के निदेशक डॉ. अरुण सिंह गामा, डॉ. स्वास्तिका पांडेय, भारती सिंह, उमा सिंह, सीमा, शिवानंद नायक, संजय यादव, जयप्रकाश वर्मा, चंद्रभानु सिंह, पंकज दूबे, राजेश दूबे, मो. वसीम, कनक चक्रधर, प्रीति गुप्त, मृगेन्दु राय, प्रशांत कुमार पांडेय इत्यादि मौजूद रहे। संचालन अरविंद सिंह ने किया, वही पूरी व्यवस्था की देख रेख में खो-खो संघ उप्र के सचिव विनोद सिंह पैनी नजर रखे रहे।
विज्ञापन



उद्घाटन समारोह में छात्राओं ने दी प्रस्तुति
बलिया। प्रथम यूपी खो-खो क्लब चैंपियनशिप -2018 (बालक-बालिका) अपने आप में अनोखा कार्यक्रम साबित होने जा रहा है। उद्घाटन समारोह में बंटी वर्मा, सोनू लाल व अनिल मिश्र ने गीत संगीत प्रस्तुत किया, जबकि सनबीम बलिया की छात्राओं ने सरस्वती वंदना की। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों व प्रशिक्षकों का परिधान भी निर्धारित कर दिया गया है। खिलाड़ियों को रहने व ट्रैक तक पहुंचने में किसी तरह का गतिरोध न हो, इस पर आयोजक मंडल हर संभव सुविधा मुहैया कराने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed