{"_id":"5a0c7cfd4f1c1bd1538bd4b2","slug":"31510767869-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक के हस्तक्षेप के बाद छात्रों ने अनशन किया समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक के हस्तक्षेप के बाद छात्रों ने अनशन किया समाप्त
Updated Wed, 15 Nov 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैरिया। क्षेत्रीय भाजपा विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह के हस्तक्षेप के बाद श्री सुदृष्टि बाबा स्नातकोत्तर महाविद्यालय सुदिष्टपुरी में छात्रसंघ अध्यक्ष का आमरण अनशन बुधवार की दोपहर समाप्त हो गया। विधायक ने आदर्श आचार संहिता का हवाला देते हुए आगामी दो दिसम्बर तक छात्रों से शांति बनाए रखने का अनुरोध किया तथा छात्रों की समस्या का निस्तारण कराने का आश्वासन दिया।
विधायक ने महाविद्यालय प्रशासन से कहा कि छात्रों की सहमति से महाविद्यालय के जिस शिक्षक को चाहे उनको कमेटी में शामिल करें। जिसमें प्रशासन की तरफ से तहसीलदार भी रहें। कहा कि छात्रों की हर मांग व समस्या का समाधान कर किया जाय। आवश्यकता होगी तो हम भी कमेटी में सहभागिता करेंगे। लेकिन हर हाल में सहानुभूति पूर्वक विमर्श कर यहां की समस्या का समाधान करने को कहा। विधायक के सुझाव व आश्वासन पर छात्रों ने अनशन समाप्त किया। इस दौरान अनशन पर बैठने वालों में छात्रसंघ अध्यक्ष रवि कुमार मौर्य, छात्रनेता रितेश सिंह व विकास कुमार गुप्ता रहे। इस मौके पर एसडीएम बैरिया राधेश्याम पाठक, तहसीलदार शशिकांत मणि, बैरिया एसओ अतुल राय, बैरिया प्रधान प्रतिनिधि शिवकुमार मंटन आदि रहे।