{"_id":"6873ec7363117bec67055e06","slug":"3090-treated-in-arogya-mela-19-referred-ballia-news-c-190-1-ana1001-144037-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: आरोग्य मेले में 3090 का इलाज, 19 रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: आरोग्य मेले में 3090 का इलाज, 19 रेफर
विज्ञापन
बलिया। उमस भरी गर्मी व बारिश के बीच बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक संक्रामक बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। रविवार को ग्रामीण क्षेत्रों के 81 स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। इसमें सदी, खांसी, वायरल फीवर, सांस लेने में परेशानी, फंगल इंफेक्शन के अलावा उल्टी दस्त के मरीज इलाज कराने पहुंचे। एलौपैथ चिकित्सक के अभाव में आयुष, फार्मासिस्ट व कुछ केंद्रों पर वार्ड बॉय ने मरीजों का इलाज कर दवा दी। मेला प्रभारी डॉक्टर योगेन्द्र दास ने बताया कि मेले में 3090 मरीज इलाज कराने पहुंचे। 19 गंभीर मरीजों को चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर किया।
नगरा : पीएचसी पर 47 मरीजों का उपचार किया गया। वायरल बुखार, उल्टी दस्त, दाद खाज के मरीज अधिक रहे। डॉ. गोविंद सोनकर ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाइयां उपलब्ध कराई।
विशुनपुरा : पीएचसी भीमपुरा नंबर दो पर डॉ. अजीत कुमार ने 35 मरीजों का इलाज किया। इंद्रौली मालकौली स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक की तैनाती न होने से फार्मासिस्ट दिग्विजय सिंह ने 18 मरीजों का इलाज कर दवा दी।
विज्ञापन
बेरूआरबारी : पीएचसी पर एलोपैथ एवं होम्योपैथ के चिकित्सकों ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। एलोपैथ में 55 व होम्योपैथ में 22 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं दीं। चिकित्सकों में डॉॅ. आरके श्रीवास्तव, डॉ. संजय यादव, फार्मासिस्ट धर्मेंद्र सिंह, होम्योपैथ वार्डबॉय ध्रुव नारायण, अरविंद कुमार, दीपक कुमार मौजूद रहे।
चिलकहर : पीएची पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी प्रशांत कुमार के उपस्थित न रहने पर संविदा चिकित्सक सीताराम प्रजापति के नेतृत्व में 22 मरीज का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। पीएचसी कुरेजी पर फार्मासिस्ट राकेश सिंह ने 16 मरीजों का इलाज किया।