फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   30 lakh scam in Ballia suspended secretary missing after FIR police raiding hideouts

UP: बलिया में 30 लाख का घोटाला..., FIR के बाद निलंबित सचिव गायब; ठिकानों पर छापा मार रही पुलिस

Mon, 31 Mar 2025 05:13 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 31 Mar 2025 05:13 PM IST
सार

बलिया में विकास खंड मुरली छपरा क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोड़हरा नौबरार के सचिव और प्रधान द्वारा बिना कार्य कराए करीब 30 लाख रुपये का भुगतान करने के मामले में सचिव देवानंद गिरी को निलंबित किया कर दिया गया है। प्रधान को सख्त चेतावनी दी गई है।

विज्ञापन
30 lakh scam in Ballia suspended secretary missing after FIR police raiding hideouts
कार्रवाई के बाद सचिव की तलाश जारी। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

ब्लाक मुरली छपरा क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोड़हरा नौबरार के सचिव और प्रधान द्वारा बिना कार्य कराए करीब 30 लाख रुपये का भुगतान करने के मामले में एडीओ पंचायत की तहरीर पर सचिव देवानंद गिरी पर एफआईआर दर्ज की गई है। एक दिन पहले भी उनको निलंबित किया गया था।

विज्ञापन


एफआईआर आरै निलंबन के बाद आरोपी सचिव कहीं भाग गया है। उसकी तलाश में पुलिस संबंधित ठिकानों पर छापा मार रही है। खबर लिखे जाने तक पुलिस को सफलता नहीं मिली थी। 
विज्ञापन


मामले में आरोपी प्रधान के विरुद्ध भी पंचायत अधिनियम के तहत जांच कर कार्रवाई करने को कहा गया है। संलिप्त कर्मचारियों की जांच जिला विकास अधिकारी को सौंपी गई है। तहरीर में सहायक विकास अधिकारी पंचयात डीएन तिवारी ने बताया कि बीडीओ ने गांव में विकास कार्यों की जांच की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुल 44 कार्यों का विवरण उपलब्ध कराया गया। इसमें घोर अनियमितता पाई गई। तत्कालीन ग्राम पंचायत अधिकारी देवानन्द गिरी ने बार-बार पत्रावली मांगे जाने पर भी कोई बिल बाउचर, कार्ययोजना, प्रस्ताव, टेन्डर की कापी, ईस्टीमेट आदि नहीं दिया। देवानन्द गिरी ने शासकीय धन का दुरुपयोग किया है। सीओ फहीम कुरैशी ने बताया कि निलंबित सचिव देवतानन्द गिरी पर बैरिया थाने में मुकदमा पंजीकृत कर जांच की जा रही है।

सुनें अधिकारियों की
कोडरहा नौबरार पंचायत में बिना कार्य कराए सचिव व ग्राम प्रधान द्वारा मिलकर धन निकालने की लिखित शिकायत ग्रामीण द्वारा उच्चाधिकारियों से की गई थी। जिसकी जांच मेरे द्वारा किया गया। जिसमें भारी अनियमितता पाई गई और उसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंप दी गई थी। जिसके आधार पर सचिव को निलंबित कर दिया गया है। - श्रवण कुमार गुप्ता,बीडीओ, मुरली छपरा ब्लॉक।

विकास कार्यों में धांधली की शिकायत पर जांच कराई गई, जिसमें शिकायत सही पाई गई। रिपोर्ट के आधार पर सचिव को निलंबित करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश दिया गया गया है। साथ ही प्रधान के खिलाफ भी कार्रवाई के लिए आवश्यक प्रक्रिया पूरी जा रही है। - ओजस्वी राज, मुख्य विकास अधिकारी, बलिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed