फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   2798 patients treated at 81 health centers

Ballia News: 81 स्वास्थ्य केंद्रों पर 2798 मरीजों का इलाज

Mon, 07 Apr 2025 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Apr 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
2798 patients treated at 81 health centers
बलिया। मौसम के गर्मी व ठंड के कारण लोगों में सर्दी जुकाम के अलावा पेट दर्द, सांस की परेशानी जोड़ों में दर्द की परेशानी बढ़ गई है। जिले के 81 पीएचसी न्यूपीएचसी पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में पहंुचे मरीज मौसमी बीमरियों से पीड़ित रहे। एसीएमओ डॉ. योगेन्द्र दास ने बताया कि 2798 मरीजों का इलाज किया गया। 16 गंभीर मरीजों को रेफर किया गया।
विज्ञापन

भीमपुरा: पीएचसी किरिहरापुर पर आरोग्य मेले में एक बजे अधीक्षक की कुर्सी खाली मिली। मरीजों ने बताया कि डाॅक्टर साहब कभी नहीं आते हैं। वहीं, अपने चैंबर में फार्मासिस्ट नंदलाल यादव मिले। एएनएम किरन यादव व बिंदु सिंह व चौकीदार प्रशांत मौजूद रहे। डॉक्टर कुशाग्र सिंह सहित अन्य कर्मचारी लापता थे।
विज्ञापन

नगरा : पीएचसी पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. राहुल सिंह व डॉ. रामध्यान ने 45 मरीजों का उपचार किया। न्यू पीएचसी भीमपुरा नं 2 व इंदरौली मलकौली पर बिना एलोपैथ के चिकित्सक ने 40 मरीजों का उपचार किया। इस दौरान डॉ. आशुतोष यादव, फार्मासिस्ट प्रमोद पटेल व वार्ड बॉय अशोक कुमार, मुकेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैरिया: आरोग्य मेले में चिकित्साधिकारी डाॅक्टर रोशन आरा ने 18 रोगियों का उपचार किया। दो रोगियों की स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इस अवसर पर फार्मासिस्ट शशि पुष्कर, वार्डबॉय सुरेन्द्र कश्यप आदि उपस्थित रहे।

बेरूआरबारी : पीएचसी पर 25 मरीजों का इलाज कर दवा दी गई। डायरिया, मौसमी बुखार एवं पेट संबंधित मरीजों की संख्या ज्यादा रही। फार्मासिस्ट धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि डॉक्टरों द्वारा अधिकतर मरीजों को मास्क लगाकर चलने,तला भुना चीज न खाने,पेय पदार्थ का अधिक से अधिक प्रयोग करने का परामर्श दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed